Connect with us

छत्तीसगढ़

नारकोटिक्स सेल की लगातार कार्यवाही जारी, 525 नग फेन्सीकॉफ सिरप जप्त

Published

on

नाम आरोपी –

  1. अविनाश दुबे उर्फ सोनू पिता अमरेन्द्र शंकर दुबे उम्र 42 साल निवासी कल्याण बाग राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0

02. राहुल उर्फ रेहान मिश्रा पिता जगदीश मिश्रा उम्र 29 साल निवासी राजकिशोर नगर फेस 01 पानी टंकी के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0

जप्त साम्रगी –

कुल 525 नग प्रतिबंधित कोडिन युक्त फेन्सीकॉफ सिरप, 03 नग मोबाईल फोन, एक नग मोटरसाईकिल।

बिलासपुर| मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है जिले में नशे के कारोबार मे रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा जिला नारकोटिक्स सेल का गठन अतिरिक्त पुलिस (शहर) के नेतृत्व में किया गया है बिलासपुर शहर में नशे के कार्य में संलिप्त सौदागरो के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त होने पर जिला स्तर पर गठित नारकोटिक्स सेल के सदस्य को जरिए मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति अपने सहयोगी के साथ बजाज सी.टी.100 मोटरसाईकिल काले रंग में प्रतिबंधित कोडिन युक्त फेन्सीकॉफ सिरप दो बैग में रखकर उसे बेचने के नियत से निकला है कि मुखबिर के सूचना पर नारकेाटिक्स सेल एवं सिरगिटटी थाना की संयुक्त टीम गठित कर मुखबिर के सूचना पर योजना बनाकर ग्राम धुमा मोड के पासं घेराबंदी कर मुखबिर के बताए सूचना के अनुसार बजाज सी.टी.100 मोटरसाईकिल काले रंग मे आते दो व्यक्ति को पकडा गया|

यह भी पढ़ें   CG: बर्थडे पार्टी में दोस्त की मां पर ही डोल गई युवक की नियत, बनाया हवस का शिकार

जिनसे पुछताछ करने पर अपना अपना नाम 01. अविनाश दुबे उर्फ सोनू पिता अमरेन्द्र शंकर दुबे उम्र 42 साल निवासी कल्याण बाग राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0 02. राहुल उर्फ रेहान मिश्रा पिता जगदीश मिश्रा उम्र 29 साल निवासी राजकिशोर नगर फेस 01 पानी टंकी के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0 का रहने वाले बताये जिनके कब्जे में रखे दो बैग को खोल कर चेक करने पर दोनो बैग में प्रतिबंधित कोडिन युक्त फेन्सीकॉफ सिरप कुल 525 नग बरामद हुआ।

आरोपीगणो से बारिकी से पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी अविनाश दुबे उर्फ सोनू उक्त कफ सिरप को कटनी (म.प्र.) से मंगाता था और प्रतिबंधित कोडिन युक्त फेन्सीकॉफ सिरप को सप्लाई करने के लिए अपने घर लेकर जा रहा था। आरोपी अविनाश दुबे ने यह भी बताया की वह सिरफ सप्लाई प्रकरण के अन्य आरोपी राहूल मिश्रा उर्फ रेहान के माध्यम से करता था जिससे उसकी पहचान गुमनाम रहें। इस प्रकार बिलासपुर पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो से कुल 525 प्रतिबंधित कोडिन युक्त फेन्सीकॉफ सिरप जप्त किया गया एवं विधिवत् गिरफतार कर आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा सदर 21, 22 एन.डी.पी.एस एक्ट के पाये जाने से आरोपीगणों को गिरफतारी उपरांत माननीय न्यायालय वास्ते रिमांड पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में किडनी के मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा


उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुरेंन्द्र स्वर्णकार, उपनिरीक्षक मनोज नायक थाना प्रभारी चकरभाठा, उपनिरीक्षक सागर पाठक, सायबर सेल बिलासपुर, थाना प्रभारी सकरी उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया थाना सिरगिटटी, आरक्षक हेमंत सिंह, अतुल सिंह, दीपक उपाध्याय, सत्या पाटले, विवेक राय की प्रमुख भुमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बियॉन्से के कॉन्सर्ट में ऑल ब्लैक लुक से Priyanka Chopra ने लूटी महफिल, हैरान कर देगी एक्ट्रेस की आउटफिट की कीमत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थाना रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 18 जुआरी गिरफ्तार, 9130 रुपये की नकदी जब्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बीजापुर के नक्सल प्रभावित गांव में पहुंची बिजली, ग्रामीणों के घर हुए रौशन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending