Connect with us

Uncategorized

CG Breaking: इस तारीख से होगी 10वीं-12वीं के छात्रों की परीक्षाएं, छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल का टाइम टेबल जारी

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल के कक्षा 10वी और 12वीं का टाइम टेबल जारी किया गया है। बता दें की 12वीं के छात्र 21 से 25 जून तक परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका ले सकेंगे। उत्तर पुस्तिका 26 जून से 30 जून तक जमा कर सकेंगे|

वहीं 10 वीं के छात्र 1 जून से 5 जून तक उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र ले सकेंगे। 6 जुलाई से 10 जुलाई तक उत्तर पुस्तिका जमा कर सकेंगे। लगातार दूसरे साल ओपन स्कूल की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हो रही हैं ।

यह भी पढ़ें   बिल्हा थाना परिसर मे 101 पौधारोपण कर नक्षत्र वाटिका का जीर्णोद्धार किया गया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश

Published

on

छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद अब व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आदेश पत्र जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, व्याख्याता के इन पदों पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों में भर्ती की जाएगी।

ई और टी संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे पद
कुल 854 पदों में से 424 पद ई-संवर्ग के स्कूलों में, जबकि 430 पद टी-संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग विषयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 9 सितम्बर से होंगे 33 जिले, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेगें 2 नए जिलों का शुभारम्भ

कर्मचारी चयन मंडल कराएगा लिखित परीक्षा
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अभी इंतजार करना होगा। आवेदन की तिथि अलग से जारी की जाएगी।


पदों की जानकारी निम्नानुसार है :-

Continue Reading

Uncategorized

पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices

Published

on

Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान और बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर दोनों देशों के ईंधन बाजार पर दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

Pakistan Petrol Price: 1,000 रुपए तक जा सकता है भाव
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने रविवार को कहा कि अगर देश में पेट्रोल की कमी होती है, तो कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल पाकिस्तान में पेट्रोल 389 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 424 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें   ABVP कोरबा के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण इलाकों में चलाया जा रहा 'आरोग्य जतन' अभियान

अगर पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचती है, तो मौजूदा विनिमय दर के आधार पर यह करीब ₹346 भारतीय रुपए प्रति लीटर के बराबर होगी। मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू होने के समय, 28 फरवरी को पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 258.17 रुपए प्रति लीटर थी। तब से इसमें करीब 131 रुपए यानी लगभग 51% की वृद्धि हो चुकी है।

बाइक और छोटी कारों के लिए सब्सिडी
बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए पाकिस्तान सरकार ने बाइक, रिक्शा और 800 सीसी तक की कारों के लिए पेट्रोल सब्सिडी योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र उपभोक्ताओं को पेट्रोल पर 100 रुपए प्रति लीटर तक की राहत दी जा रही है। सरकार के अनुसार, 17.5 लाख से अधिक लोगों ने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

Continue Reading

Uncategorized

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

Published

on

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आगामी त्योहार और शीतकालीन छुट्टियों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अवकाश की घोषणा कर दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए कुल 15 दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है।

जारी आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान स्कूल पांच दिनों के लिए बंद रहेंगे।

इसी तरह दीपावली अवकाश 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। दीपावली के अवसर पर भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को पांच दिनों का अवकाश मिलेगा। वहीं, साल के अंत में शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। यह अवकाश भी पांच दिनों का होगा।

इस तरह छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें   जशपुर: एक और हाथी की मौत, बिजली तार की चपेट में आकर गई जान

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending