Connect with us

छत्तीसगढ़

पुलिस मुख्यालय और रेंज मुख्यालय के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान

Published

on

बिलासपुर| पुलिस मुख्यालय एवं रेंज मुख्यालय के निर्देश पर जिले में स्थाई वारंट की तामीली के लिए विशेष अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर व ग्रामीण के नेतृत्व में वारंट तामीली के लिए चलाए गए विशेष अभियान में सभी राजपत्रित अधिकारीगण व थाना-चौकी प्रभारी व उनकी टीम ने 48 घंटों में कुल 107 वारंट तामिल किए।

इस अभियान में सर्वाधिक 13 वारंटी थाना सिरगिट्टी के द्वारा तामिल की गई इसके अलावा थाना सरकंडा व थाना चकरभाठा ने 12 , थाना रतनपुर 11,थाना तखतपुर 09 , थाना सिविल लाइन व कोटा , थाना कोतवाली 07 , थाना सीपत 06 , थाना बिल्हा व चौकी बेलगहना 05, थाना हैर्री, कोनी व मस्तूरी 03, थाना पचपेड़ी व तोरवा के द्वारा 01 वारंट तामिल किया है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लालबाग परेड ग्राउंड में करेंगे ध्वजारोहण

इस अभियान के तहत जिला कोंडागांव के 17 साल पुराने एक्सीडेंट के मामले के आरोपी को पकड़ा गया इसी प्रकार थाना तखतपुर के 9 साल पुराने एक्सीलेंट के प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, तखतपुर के ही 498 के मामले का आरोपी 5 साल बाद पकड़ा गया ।

इस विशेष अभियान के तहत 9 साल से फ़रार मारपीट के स्थायी वारंट को सरकंडा पुलिस ने तमिल किया। वहीं आबकारी एक्ट,एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामलों के स्थाई व गिरफ़्तारी वारंटी तामिल किए गए है। जिले में अनुविभाग स्तर पर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में वारंटियों की धरपकड़ हेतु थाना-चौकी प्रभारी व उनकी पुलिस की टीम लगी हुई थी। लम्बे समय से फरार आरोपियों के अपराध में संलग्न होने से न्यायालय द्वारा वारंट जारी किये जाने से कई शातिर वारंटी अपनी पहचान छिपाकर सीमावर्ती जिलों में रहने लगे थे। इस दौरान बिलासपुर पुलिस द्वारा 3 वारंटी जो वर्तमान में रायपुर ज़िले के निवासरत थे उन्हें भी वारंट तमिल किए गए तथा एक वारंटी कोंडागांव जिले का गिरफ्तार किया ।

यह भी पढ़ें   धमतरी : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत हरेली त्यौहार से, सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश

वारंट तमिली पश्चात् वारंटियों का मुलाहिजा के कर सभी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।बिलासपुर पुलिस द्वारा इस तरह का विशेष अभियान समय समय पर चलाया जाएगा ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल एवं राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   तीन दिनों में अभियान चलाकर शत प्रतिशत सीडिंग कराने निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   गो हत्या करते पूरा परिवार गिरफ्तार, बाप, बेटी, बहू गिरफ्तार...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending