छत्तीसगढ़
तीन दिनों में अभियान चलाकर शत प्रतिशत सीडिंग कराने निर्देश

कलेक्टर ने की महतारी वंदन योजना की समीक्षा
4.28 लाख फार्म जमा, 32 हजार की आधार सीडिंग बाकी
तीन दिनों में अभियान चलाकर शत प्रतिशत सीडिंग कराने निर्देश
अतिरिक्त काउण्टर लगाकर मिशन मोड में काम करें बैंक
सीडिंग को लेकर कलेक्टर ने ली बैंकर्स व अधिकारियों की बैठक
बिलासपुर, 29 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों एवं बैंकर्स की संयुक्त बैठक लेकर महतारी वंदन योजना की समीक्षा की। उन्होंने मिशन मोड पर काम कर हितग्राहियों की आधार सीडिंग का काम तीन दिनों में शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। अब तक 32 हजार 721 महिलाओं के बैंक खातों में आधार सीडिंग का कार्य बचा हुआ है। कलेक्टर ने बैंकों में अतिरिक्त काउण्टर बनाकर एवं बैंक मित्रों के सहयोग से तीन दिनों में अनिवार्य रूप से कार्य पूर्ण करने को कहा है। बैंक शाखा वार सीडिंग के लिए बचे हुए हितग्राहियों की सूची भी उन्हें सौंपी गई। नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
महिला एवं बाल विकास विभाग को बचे महिला हितग्राहियों को इसकी जानकारी देकर बैंक भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आधार सीडिंग के लिए हितग्राहियों को अपना बैंक खाता, आधार कार्ड एवं फोटो लेकर आना होगा। सीडिंग के साथ उनके खातें का केवाईसी भी हो जायेगा। आधार सीडिंग नहीं हो पायेगा तो उनके खाते में महतारी वंदन योजना की राशि जमा नहीं हो सकेगी। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की यह सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है। आधार सीडिंग नहीं होने के कारण कोई पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित नहीं होने चाहिए। महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को प्रथम किस्त की राशि डीबीटी किये जाने की संभावना है। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत जिले में 4 लाख 27 हजार 946 आवेदन भरे गये हैं।
इनमें 60 हजार 757 हितग्राहियों के बैंक खातों में आधार सीडिंग का कार्य नहीं हुआ था। आवेदन भरने के बाद 28 हजार से ज्यादा खातों में सीडिंग किया गया। अब तक 32 हजार 721 बचे हुए हैं। जिले की विभिन्न 240 बैंक शाखाओं में महिलाओं के खाते संचालित हैं। परियोजना वार आधार सीडिंग के लिए लंबित मामलों के अनुसार बिलासपुर में 5528, बिल्हा में 3739, सरकण्डा में 7487, मस्तुरी में 4391, सीपत में 1327, तखतपुर में 2871, सकरी में 5250 और कोटा में 2128 बचे हुए हैं। कलेक्टर ने योजना के अंतर्गत फार्म भरे पात्र हितग्राहियों को अनिवार्य रूप से आधार सीडिंग करा लेने का आग्रह किया है। बैठक में डीपीओ श्री तारकेश्वर सिन्हा, एलडीएम श्री उरांव सहित प्रमुख बैंकों के प्रबंधक एवं सीडीपीओ उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized13 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
