Connect with us

छत्तीसगढ़

कमिश्नर ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए किसानों से की चर्चा धान खरीदी के बेहतर इंतजाम से खुश हैं किसान

Published

on



बिलासपुर. राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद के क्रम में कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने आज जिले के धान बेचने वाले कुछ किसानों से चर्चा किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए कोटा विकासखण्ड के 5-6 किसानों से चर्चा कर धान खरीदी प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के उनके अनुभव सुने। किसानों ने बताया कि धान बेचने से लेकर भुगतान पाने तक संपूर्ण प्रक्रिया अब काफी सुगम हो गई है।

पहले धान बेचने का लेकर किसानों को चिंता सताते रहती थी। लेकिन खरीदी केन्द्रों के विकेन्द्रीकरण और कम्प्यूटीकरण से धान बेचने का काम अब आसान हो गया है। डॉ अलंग ने आज कोटा विकासखण्ड के किसान श्री लक्ष्मीनारायण, प्रहलाद यादव, पुष्पेन्द्र धु्रव, दुर्गाबाई आदि से इस साल धान खरीदी के अनुभव साझा किये। उन्होंने धान उपज के साथ ही गिरदावरी, आनावारी, कटाई, उपार्जन केन्द्र में तौलाई, बिक्री, भुगतान आदि के संबंध में चर्चा की। लक्ष्मीनारायण ने बताया कि वे इस दफा 82 क्विंटल धान बेचे हैं। पूरा भूगतान मिल चुका है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने का वेदराम मनहरे के बाद बनाए गए नशा मुक्ति आंदोलन के प्रभारी

इनमें से लगभग 25 प्रतिशत बारदाने स्वयं का था। उसका भी भुगतान मेरे खाते में आ गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत तीन किस्त की राशि मिल चुकी है। उन्होंने धान खरीदी एवं इसकी बेहतर इंतजाम के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अखिलेश साहू, अर्चना मिश्रा, फूड कण्ट्रोलर राजेश शर्मा भी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जगदलपुर : प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल को
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा RPF बिलासपुर के इन सदस्यों को मिला उत्कृष्ट तथा अति उत्कृष्ट सेवा पदक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh Rail Projects: कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी, खनिज विकास निधि से 300 करोड़ रुपये स्वीकृत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending