देश
28 फ़रवरी राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष (Mesh)
क्रोध पर काबू रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें, नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने-पीने में ध्यान रखें। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता रहेगी। योग ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी।
वृषभ (Vrushabh)
नौकरी की जगह में आपको उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। संतान के प्रति चिंता रहेगी। दूर के प्रवास का आयोजन हो सकत है। धार्मिक यात्रा का भी योग है। लेखन, साहित्य सृजन कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।
मिथुन (Mithun)
वर्तमान समय में नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नौकरी पेशा वर्ग दोनों के लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति की संभावना है। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिल सकता है।
कर्क (Kark)
दुविधा के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। आज का दिन आपके लिये नौकरी धंधे के क्षेत्र में स्पर्धायुक्त रहेगा और उसमें से बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। नए काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी आप कर सकेंगे। लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है।
सिंह (Sinh)
हठी स्वभाव अपनाने से बचें। आशंका है कि आज बनाए हुए प्रवास की योजना पूरी नहीं होगी। आज लेखक, कारीगर और कलाकारो को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आप अपनी सुमधुरवाणी से किसी को मना सकेंगे। अनिर्णायक परिस्थिति में नया काम शुरु ना करने की गणेशजी सलाह देते हैं।
कन्या (Kanya)
गणेशजी कहते हैं कि तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। अच्छे कपड़े पहनकर बाहर जाने का प्रसंग बनेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें तथा उसे दूर कर देने की गणेशजी की सलाह है। हरेक स्थिति में मन को साथ में रखना होगा।
Rashifal 28 February 2022
तुला (Tula)
आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 10 बजकर 18 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। आपको बता दें कि शास्त्रों में माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का बड़ा ही महत्व है। इस चतुर्थी को तिल चतुर्थी, कुन्द चतुर्थी अथवा तिलकुन्द चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन तिल और कुन्द के फूलों से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।
वृश्चिक (Vrushchik)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित हो सकते हैं। नए लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है। आपसी विश्वास के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा कर सकता है। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। लक्ष्मी जी की आरती करें, आपकी सारी इच्छाएं पूरी होगी।
धनु (Dhanu)
आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। साथ ही कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा। आपको कोई नया आईडिया मिलेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। कारोबारियों को विशेष सफलता हासिल होगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आप कुछ लोगों के साथ उपयोगी बातचीत कर सकते हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपके कामकाज की गति बनी रहेगी।
Rashifal 28 February 2022
मकर (Makar)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। इस राशि के महिलाओं को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग काम पूरा हो सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
कुंभ (Kumbha)
आज का दिन आपके मन माफिक नहीं रहेगा। आप किसी काम के लिए योजना बना सकते हैं। लेकिन योजना सफल होने की उम्मीद कम है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। छात्र अपने दोस्तों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए गलतफ़हमी से बचना चाहिए। अपने गुरु को कुछ गिफ्ट दें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।
मीन (Meen)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ हो सकती है। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। आप किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए। श्री गणेशाय नम: मंत्र का 11 बार जप करें, आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।
देश
बीजेपी 198, टीएमसी 89 और कांग्रेस 2ः बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा आया, 15 साल बाद ढहा ममता बनर्जी का किला
Bengal Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने इतिहास रच दिया है। बंगाल में भगवा सुनामी के सामने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) की पार्टी टीएमसी (TMC) ताश की पत्तों की तरह धराशयी हो गई। 15 साल बाद बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढह गया और बीजेपी सत्ता पर काबिज हो रही है।

Bengal Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने इतिहास रच दिया है। बंगाल में भगवा सुनामी के सामने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) की पार्टी टीएमसी (TMC) ताश की पत्तों की तरह धराशयी हो गई। 15 साल बाद बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढह गया और बीजेपी सत्ता पर काबिज हो रही है। बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा भी आ गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी 9 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं 189 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह भाजपा कुल 198 सीटों पर जीत हासिल करने की तरफ बढ़ रही है। मतगणना अभी जारी है तो अंतिम परिणाम में सीटों में 2-3 का फर्क हो सकता है।
इलेक्शन कमीशन के मुताबिक टीएमसी कुल 89 सीट पर जीत हालिक करने की तरफ बढ़ रही है। तृणमूल कांग्रेस 1 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं 88 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 2, सीपीआई (एम) 1 और एजेयूपी 2 सीटों पर आगे चल रही है।
भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंचे ममता और सुवेंदु; बाहर भारी फोर्स तैनात
इधर पश्चिम बंगाल के वीवीआईपी सीट भवानीपुर में हंगामा हो रहा है। यहां 12 राउंड की काउंटिंग की एनाउंसमेंट रोक दी गई है। मतदान केंद्र के अंदर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी मौजूद हैं। दूसरी पार्टियों के एजेंट का आरोप है कि बीजेपी के एजेंट ने उन्हें बाहर निकाल दिया है। ममता ने भी कहा है कि उनके बहुत सारे एजेंट को काउंटिंग सेंटर से बाहर निकाल दिया गया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक भवानीपुर सीट पर 13 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी अभी पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी टक्कर दे रहे हैं।
ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्रीराम के नारे लगे
जबरदस्त जीत होता देख बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतकर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ममता बनर्जी के घर के बाहर बीजीपी कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं काउंटिंग के बीच सीएम ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। दीदी ने टीएमसी कैंडिडेट और कार्यकर्ताओं से बूथ नहीं छोड़ने की अपील की है।
देश
पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन
PM Modi Speech: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद देश की सियासत में बड़ा संदेश गया है। खासकर बंगाल में जीत को पार्टी की सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों में गिना जा रहा है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे माहौल में पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया।

PM Modi Speech: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद देश की सियासत में बड़ा संदेश गया है। खासकर बंगाल में जीत को पार्टी की सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों में गिना जा रहा है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे माहौल में पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया।
ऐतिहासिक दिन, कार्यकर्ताओं की साधना का परिणाम
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ के साथ की और कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ चुनावी जीत का नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “जब साधना सिद्धि में बदलती है, तो जो खुशी होती है, वही आज हर कार्यकर्ता के चेहरे पर दिखाई दे रही है।”
नितिन नवीन के नेतृत्व की तारीफ
पीएम मोदी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद संभालने के बाद यह उनका पहला बड़ा चुनाव था और उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिस तरह मार्गदर्शन दिया, वह इस जीत में बेहद अहम साबित हुआ।
“भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी” — जनता का आभार
प्रधानमंत्री ने देशभर में हुए उपचुनावों का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में मिली जीत के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत ने एक बार फिर दुनिया को दिखाया है कि वह “मदर ऑफ डेमोक्रेसी” है, जहां लोकतंत्र सिर्फ व्यवस्था नहीं, बल्कि संस्कार है।
93% मतदान बना रिकॉर्ड, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी
मोदी ने पश्चिम बंगाल में 93% मतदान को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी रिकॉर्ड मतदान का उल्लेख किया। खास तौर पर महिलाओं की बड़ी भागीदारी को उन्होंने लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बताया।
“गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल”
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण का सबसे चर्चित बयान देते हुए कहा कि “आज गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है।” उन्होंने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल में एनडीए सरकार बनने को मां गंगा का आशीर्वाद बताया।
मां गंगा और असम की जनता का आशीर्वाद
मोदी ने 2013 में काशी से अपना नामांकन भरने का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें मां गंगा ने बुलाया है। उन्होंने कहा कि आज भी वही आशीर्वाद बना हुआ है। साथ ही असम की जनता का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वहां तीसरी बार एनडीए पर भरोसा जताया गया है और अब राज्य विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।
“नागरिक देवो भव” और गुड गवर्नेंस पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी का मूल मंत्र “नागरिक देवो भव” है और पार्टी जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार और गुजरात के चुनावी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि जनता लगातार बीजेपी के सुशासन पर भरोसा जता रही है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया
मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज उनकी आत्मा को शांति मिली होगी। उन्होंने कहा कि मुखर्जी ने बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने के लिए संघर्ष किया था और आज की जीत उसी विचारधारा की जीत है।
वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में जीत का महत्व
प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में मिली यह जीत ऐतिहासिक है और यह बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि बंगाल में अब एक नया अध्याय शुरू हो रहा है, जहां भयमुक्त और विकासयुक्त शासन होगा।
“नया सूर्योदय”—बंगाल के लिए बड़ा वादा
मोदी ने कहा, “4 मई की शाम भले ढल रही हो, लेकिन बंगाल की पावन धरती पर एक नया सूर्योदय हुआ है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में विकास, विश्वास और नई उम्मीदों के साथ नई यात्रा शुरू होगी।
पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना, घुसपैठियों पर एक्शन
प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि पहली कैबिनेट बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भयमुक्त बंगाल का संकल्प, टैगोर का जिक्र
गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को याद करते हुए मोदी ने कहा कि उनका सपना “जहां मन भयमुक्त हो” अब साकार किया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि बीजेपी बंगाल में भयमुक्त वातावरण बनाकर दिखाएगी।
“बदला नहीं, बदलाव” की राजनीति का दिया संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के अंत में बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब डर नहीं, बल्कि लोकतंत्र जीता है।
उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि अब “बदला नहीं, बदलाव” की राजनीति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते दशक में राजनीतिक हिंसा ने कई जिंदगियां बर्बाद की हैं, इसलिए अब समय आ गया है कि इस चक्र को खत्म किया जाए।
मोदी ने कहा, “भय नहीं, भविष्य की बात होनी चाहिए।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे यह न देखें कि किसने किसे वोट दिया, बल्कि सभी मिलकर बंगाल के विकास के लिए काम करें।
वैश्विक संकट के बीच भारत ने चुनी स्थिरता
मोदी ने चुनाव के समय की वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश में मतदान हो रहा था, तब दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और आर्थिक संकट के हालात थे।
उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है, लेकिन भारत ने इन चुनौतियों के बीच भी स्थिरता को चुना। उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम दिखाते हैं कि भारत के लोग विकसित भारत के लक्ष्य के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहते हैं।
अंग, बंग और कलिंग—भारत के ऐतिहासिक स्तंभ
प्रधानमंत्री ने भारत के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश समृद्ध था, तब “अंग, बंग और कलिंग” उसके मजबूत स्तंभ थे।
उन्होंने बताया कि अंग यानी आज का बिहार शिक्षा और ज्ञान का केंद्र था, जहां नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय थे। बंगाल को उन्होंने भारत की सांस्कृतिक आत्मा की आवाज बताया, जबकि कलिंग (आज का ओडिशा) समुद्री व्यापार का वैश्विक केंद्र हुआ करता था।
नारी शक्ति पर जोर, विपक्ष पर निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति को भारत के विकास का अहम स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने नारी शक्ति की प्रगति को रोकने की कोशिश की।
मोदी ने कहा कि “मैंने पहले ही कहा था कि महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा।” उन्होंने Tतृणमूल कांग्रेस (TMC) और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) पर निशाना साधते हुए कहा कि बहनों-बेटियों ने उन्हें सजा दी है।
उन्होंने केरल में लेफ्ट और कांग्रेस पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां की महिलाएं अगली बार उन्हें भी सबक सिखाएंगी। वहीं समाजवाजी पार्टी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाओं का आक्रोश उन्हें झेलना पड़ेगा और महिला विरोधी सोच को जनता माफ नहीं करेगी।
शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की जीत
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान हुआ और हिंसा में किसी निर्दोष की जान नहीं गई। इसे उन्होंने लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया और चुनाव आयोग समेत सभी संस्थाओं की सराहना की।
देश
नोएडा हिंसा का पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने! पुलिस का दावा- PAK हैंडलर्स ने भड़काया
नोएडा हिंसा मामले में पुलिस ने दावा किया कि जांच में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के दो हैंडल से भ्रामक पोस्ट कर हिंसा भड़काने की कोशिश की गई. तकनीकी जांच में ये दोनों हैंडल पाकिस्तान से ऑपरेट करते पाए गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है.
देश3 days agoबीजेपी 198, टीएमसी 89 और कांग्रेस 2ः बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा आया, 15 साल बाद ढहा ममता बनर्जी का किला
छत्तीसगढ़6 days agoकेले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…
देश3 days agoपश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन


















