Connect with us

देश

27 फ़रवरी राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। धार्म‍िक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। खर्चों की अध‍िकता से परेशान रहेंगे।

वृष राशि- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है।

मिथुन राशि- स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। तनाव से बचकर रहें। मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी हो सकती है।

कर्क राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कारोबार में सुधार के लिए प्रयास करें। पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी को अभी स्वास्थ्य विकार रहेंगे।

यह भी पढ़ें   MP: पुल पर से नदी में गिरी बस, 15 यात्रियों की मौत
सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। संयत रहें। परिवार में शान्ति रहेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन में च‍िंता बढ़ सकती हैं।

कन्या राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे। आय में वृद्धि भी होगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। संचित धन में कमी आएगी। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। म‍ि‍त्रों के सहयोग म‍िलेगा।

तुला राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों में आय में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। संपत्‍त‍ि से आय के साधन बनेंगे।

वृश्चिक राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। यात्रा का साथ मिलेगा। पुराने म‍ित्रों से भेंट होगी।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मेहनत अधिक रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। मन में सकारात्मकता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता से धन की प्राप्‍त‍ि के योग बन रहे हैं।

मकर राशि- मन अशान्त हो सकता है। आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। माता का साथ मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

यह भी पढ़ें   मुंगेली : जिले में कक्षा 10वीं से लेकर स्नातक तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए संचालित होगा कैरियर-व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम
कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में मेहनत अधिक रहेगी। मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। लंबे समय से चले आ रहे व‍िवाद से मुक्‍त‍ि म‍िलने के योग हैं। सुखद समाचार म‍िलेगा।

मीन राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। खर्चों में वृद्धि भी होगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : मोहर्रम पर्व कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया जाए, शांति समिति द्वारा की गई अपील

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   2000 Rupee Note Exchange: दो हजार रुपये का नोट बदलने के खिलाफ याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- जरूरी मामला नहीं

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   2024 में होने वाले कैंपेन की तैयारियों में जुटे बाइडन, कर सकते हैं कई बड़ी घोषणाएं

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   बिलासपुर: बाइक और मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, चोरी की हुई चीजों को बेचने तलाश रहे थे ग्राहक....

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending