छत्तीसगढ़
यूक्रेन से वापस आए छत्तीसगढ़ के 15 और स्टूडेंट
कीव/रायपुर। इस समय कीव के स्टेशनों पर अफरा-तफरी का नजारा है। बड़ी संख्या में यूक्रेनी लोग भी शहर छोड़ रहे हैं। ऐसे में भारतीयों के सामने दिक्कत बढ़ गई है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के मुहाने तक पहुंच गई है। कुछ देर पहले यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने सभी नागरिकों और विद्यार्थियों को आज ही कीव छोड़ देने की हिदायत दी है। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल है। इधर यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के 15 और विद्यार्थी भारत पहुंच गए हैं।
कीव स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को 12 बजे एक नई एडवाजरी जारी की। इसमें कहा गया, विद्यार्थियों सहित सभी भारतीय आज ही तत्काल कीव छोड़ दें। इसके लिए वे उपलब्ध ट्रेन का उपयोग करें अथवा किसी भी माध्यम से कीव से बाहर निकलें। इससे पहले रात 2.15 के करीब दूतावास की ओर से बताया गया था, कीव दूतावास के पास एक घर में शरण लिए हुए 400 विद्यार्थियों को कीव से ट्रेन के जरिए रवाना कर दिया गया है। आज कीव से पश्चिमी शहरों की ओर एक हजार से अधिक विद्यार्थियों की आवाजाही सुनिश्चित की गई। दूतावास ने कीव में बच गए भारतीयों को कर्फ्यू हटने के बाद शहर छोड़ने की सलाह दी थी।
सुबह तक कीव के हालात बदल गए। रूस की सेना ने कीव के बाहर घेराबंदी कर ली तो आनन-फानन में सभी को आज ही तुरंत कीव छोड़ने की नई सलाह जारी करनी पड़ी है। सोमवार की देर रात जिन भारतीयों ने कीव छोड़ा, उनमें छत्तीसगढ़ के जशपुर की प्रगति मिश्रा भी हैं। उन लोगों को काफी जद्दोजहद के बाद एक ट्रेन मिली है, जो उन्हें लवीव ले जाएगी। वहां से उन लोगों की योजना बस की व्यवस्था करके हंगरी सीमा तक पहुंचने की है।
इस बीच खबर है कि रूसी सेना की गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। यह घटना पूर्वी शहर खारकीव की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है, भारतीय छात्र एक ग्रोसरी स्टोर के बाहर लाइन में खड़ा था, तभी रूसी सैनिको ने वहां गोलीबारी की। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि सरकार ने रूस और यूक्रेन दोनों के राजदूतों को बुलाया है। उनसे कीव, खारकीव सहित सभी संघर्ष क्षेत्रों से भारतीयों की निकासी के लिए सेफ पैसेज की मांग की गई है। इस मामले में राजनयिक स्तर पर प्रयास जारी है। अगर दोनों देश तैयार होते हैं तभी भारत सरकार वहां व्यापक बचाव अभियान चला सकती है।
इस बीच छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा है। इस पत्र के साथ उन्होंने उन्होंने 110 विद्यार्थियों की एक सूची भी भेजी है। यह सूची नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) के अध्यक्ष गणेश कर ने राज्यपाल को भेजी थी। राज्यपाल ने इन विद्यार्थियों के साथ जगदलपुर निवासी शेर सिंह तोमर की बेटी और बेटी दीप्ति और निहाल को कीव से निकालने का आग्रह किया है।
यूक्रेन में फंसे छत्तीसढ़ियों की मदद के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी गणेश मिश्र ने बताया, मंगलवार सुबह राज्य के दो विद्यार्थी मुंबाई एयरपोर्ट पर उतरे हैं। उनको रायपुर पहुंचाने का इंतजाम कर दिया गया है। उन्होंने बताया, देर रात भी 9 विद्यार्थी दिल्ली पहुंच गए थे। उन्हें रात में छत्तीसगढ़ सदन में ठहराया गया। सुबह उनको रायपुर की फ्लाइट में बिठाया गया है। इनमें सुजय पांडे, प्रियल शर्मा, शालिनी, जागृति त्रिवेदी, भव्या देवांगन, विकास कर्ष, त्रयंब वर्मा और सत्यप्रकाश साहू शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया, छत्तीसगढ़ के तीन बच्चे सोमवार दिन में ही पहुंचे थे और एक बच्चा रविवार रात को दिल्ली पहुंचा था। छह विद्यार्थी रविवार सुबह आए थे। इस तरह अब तक 21 लोग यूक्रेन से घर पहुंच चुके हैं। लेकिन शुरुआत के छह को छोड़कर छत्तीसगढ़ के अधिकारी यूक्रेन से वापस आने वाले विद्यार्थियों की जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। नोडल अधिकारी गणेश मिश्र ने कहा, उनके पास बच्चों का कोई विवरण मौजूद नहीं है। वहीं प्रमुख सचिव और दिल्ली में आवासीय आयुक्त मनोज कुमार पिंगुआ ने बताया कि प्राइवेसी बनाए रखने के लिए बच्चों का विवरण साझा नहीं करने की नीति बनी थी। हालांकि अब कहा जा रहा है, जल्दी ही विवरण साझा कर दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 hours ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized5 hours ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
