Connect with us

छत्तीसगढ़

कार बेचकर नाम ट्रांसफर न करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित के साथ किया धोकाधड़ी

Published

on

प्रार्थी- एच् के शर्मा निवासी तिफरा बिलासपुर

गिरफ्तार आरोपी- पुरषोत्तम बदलानी पिता चंदु बदलानी उम्र 41 वर्ष निवासी बोरिवली मुम्बई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाठा गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन पर ठगी के प्रकरण में पताशाजी की जा रही है

प्रार्थी अपने मोबाइल पर OLX में कार का विज्ञापन देख कर वाहन खरीदने के संबंध में बात करने के बाद मुंबई पहुंचकर दिनांक 21.3.20 को आरोपी से बात किया तो उसने बताया वाहन क्रमांक MH- 02 MA -7452 बेंज कार का वह मालिक है उसने कार खरीदा है, लेकिन अपने नाम से कार का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर नहीं करवा पाया है। फिर प्रार्थी से कार का सौदा करके आरोपी द्वारा नकदी रकम और नेट बैंकिंग के माध्यम से कुल 2,19,000 रुपए प्राप्त कर लेने के बाद भी कार का एनओसी एवं नाम ट्रांसफर तथा इंश्योरेंस बनवा कर नहीं दिया और प्रार्थी द्वारा बोलने पर लगातार आश्वासन देता रहा तथा बाद में ट्रांसफर करवाने से मना करके प्रार्थी के साथ छल तथा धोखाधड़ी किया था।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने की सरप्राइस चेकिंग, 187 वाहनों पर हुई कार्यवाही

आरोपी की पता तलाश की जा रही थी और दौरान विवेचना आरोपी के विरुद्ध मुंबई में पूर्व में एफ.आई.आर दर्ज होने की जानकारी हुई तब थाना चकरभाठा की पुलिस टीम मुंबई पहुंचकर आरोपी को उसके घर से घेराबंदी कर पकड़कर माननीय न्यायलय मुम्बई से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर चकरभाठा लाया गया कार्यवाही बाद न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चकरभाठा मनोज नायक, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्या, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, सउनि अमृत मिंज, प्रआर सिध्दार्थ शंकर पाण्डेय, आर योगेंद्र खूंटे, राकेश बंजारे, रवि ध्रुव, राजेश सिंह, आकाश मनहर का योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सिरगिटटी पुलिस द्वारा की गई वैधानिक कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दो बेटों के रहते वृद्धा की गला रेतकर हत्या
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर मंडल द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 के माल ढुलाई राजस्व लक्ष्य को 52 दिन पहले ही प्राप्त किया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending