Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: सिलगेर में ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन के कारण तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ

Published

on

बीजापुर| बीजापुर जिले के उसूर तहसील अन्तर्गत तर्रेम क्षेत्र में विगत 25 दिनों से ग्रामीणों द्वारा धरना-प्रदर्शन कर भीड़-भाड़ की स्थिति निर्मित किया गया है।कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रशासन की समझाइश के बाद भी लोग धरना प्रदर्शन मे डटे हुए है।विगत 15 दिनों से उसूर क्षेत्र में 500 से अधिक पाजिटिव्ह मरीजों की पुष्टि की गई है, जबकि धरना प्रदर्शन से पूर्व मात्र 123 केस था ।जिस रफ्तार से केस बढ़ रहे है वह चिंता का विषय है।अगर अभी भी लोग लापरवाही करेंगे तो स्थिति और भी भयावह हो जाएगी तर्रेम क्षेत्र सुकमा जिला के बार्डर पर स्थित है वहां भी दिनोंदिन केस बढ़ने के कारण आंशिक लाकडाऊन किया गया है।

यह भी पढ़ें   कांग्रेस के टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर सीएम भूपेश बघेल ने डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं पर FIR दर्ज करवाया : भाजपा

लगातार पाजिटिव्ह प्रकरण बढ़ने की दशा में तहसील उसूर को कंटेंटमेंट जोन मे घोषित किया गया है एवं सम्पूर्ण क्षेत्र हाट-स्पाँट के रूप में तब्दील हो रहा है जिनमें प्रमुख रुप से छुटवाही, गगनपल्ली, जारपल्ली, नरसापुर,मरूड़बाका,पुसबाका,रासपल्ली,बुदीचेरू,चिपुरभट्टी,पेगड़ापल्ली,आदि गांवों में अधिक मरीज पाए गए यह सब ग्रामीण धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के कारण संक्रमित हुए है।जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा लगातार डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है एवं मरीजों को आवश्यक दवाईयां वितरण कर उपचार एवं परामर्श दिया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   चोरी की मोटर सायकल सहित आरोपियों को किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Viral Video: पिता ने मां से ऊंची आवाज में बात करने पर बेटे को लगाई फटकार, फिर मिला ऐसा मजेदार जवाब, वीडियो देख रोक नहीं कर पाएंगे अपनी हंसी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रामानुजगंज में राजनीतिक गर्मी: विधायक बृहस्पति सिंह के निवास घेरने पहुंचे ABVP रामानुजगंज के कार्यकर्ता, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई जमकर झुमा-झटकी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending