Connect with us

छत्तीसगढ़

Mausam ki Jankari: कई राज्यों में बारिश का संकेत

Published

on

Mausam ki Jankari: उत्तर और मध्य भारत (North and Central India) समेत दक्षिण में मार्च का महीना जारी है। इस बीच भारत में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। जहां उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी होगी तो वहीं मध्य और दक्षिण भारत में बारिश और गर्मी की भविष्यवाणी कर दी गई है।

दिल्ली-यूपी हरियाणा का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर भारत में तेज धूप के साथ मौसम साफ रहेगा। आगले एक सप्ताह तक मौसम में कोई परिवर्तन नहीं होने वाला है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में गर्मी का असर बढ़ेगा तो वहीं पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और मौसम साफ रहना का अनुमान है। आज मौसम में सुधार होने की संभावना है। आज इन इलाकों में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। मौसम विभाग ने पहले ही इस साल भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की थी।

यह भी पढ़ें   CG कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में हारेगा कोरना! पिछले 24 घंटे में मिले 1619 नए पॉजिटिव मरीज, 3854 मरीज हुए स्वस्थ

पूर्वोत्तर और दक्षिणी भारत का मौसम

जबकि अन्य राज्यों असम, मेघालय, बंगाल, सिक्किम में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री अधिक है। कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में भी अधिकतम तापमान के साथ बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार में बारिश होने की संभावना है।

मौसम एजेंसी स्काइमेट ने की मौसम की भविष्यवाणी

उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ के कुछ हिस्सों और पूर्वी राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को अंडमान और निकोबार में हल्की बारिश की चेतावनी है। वहीं जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की भविष्यवाणी कर दी है। हिमाचल प्रदेश में 5 दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 8 से 12 मार्च तक राज्य के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर संज्ञान हेतु विश्वविद्यालय के कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   26 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अक्षय कुमार की इस फिल्म में दिखेगी छत्तीसगढ़ के खूबसूरती की झलक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending