Connect with us

Uncategorized

होली त्योहार के पूर्व अवैध शराब भण्डार/बिक्री पर थाना कोनी की ताबडतोड़ कार्यवाही

Published

on

अपराध क्रमंाक-118/2022 धारा-34(2) आबकारी एक्ट
नाम आरोपी:- प्रमोद कुमार सूर्यवंशी पिता सुन्दर लाल सूर्यवंशी, उम्र 40 वर्ष, सा.ग्राम जलसो, भूरीभाठा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
जप्त सम्पत्ति:- 9 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती 900/- रुपये

अपराध क्रमंाक-119/2022 धारा-34(1)(क), 34(ख) आबकारी एक्ट
नाम आरोपी:- शीतबसंत वर्मा पिता राजकुमार वर्मा, उम्र 43 वर्ष, सा.ग्राम जलसो, भूरीभाठा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
जप्त सम्पत्ति:- 4 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती 400/- रुपये

अपराध क्रमंाक-120/2022 धारा-34(2) आबकारी एक्ट
नाम आरोपी:- संतोष कुमार वर्मा पिता रमाकांत वर्मा, उम्र 41 वर्ष, सा.ग्राम जलसो, थाना कोनी
जप्त सम्पत्ति:- 12 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती 900/- रुपये

अपराध क्रमंाक-121/2022 धारा-34(2) आबकारी एक्ट
नाम आरोपी:- उत्तम वर्मा पिता गीतन वर्मा, उम्र 28 वर्ष, सा.ग्राम जलसो, भूरीभाठा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
जप्त सम्पत्ति:-20 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती 2000/- रुपये

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: कट्टा खरीदने के लिए छात्र का अपहरण, सात गिरफ्तार

आबकारी वृत्त कोटा प्रकरण क्रमंाक-144/2022 धारा-34(2) आबकारी एक्ट
नाम आरोपी:- रविन्द्र वर्मा पिता धरम लाल वर्मा, उम्र 32 वर्ष, सा.ग्राम जलसो, भूरीभाठा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
जप्त सम्पत्ति:- 9 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती 900/- रुपये, 60 किलोग्राम लहान

      मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर द्वारा होली त्योहार को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र में अवैध शराब भण्डारण/बिक्री करने वालों के विरुद्ध अधिक-से-अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे, जिस पर ए.एस.पी. शहर  उमेश कश्यप एवं सीएसपी, सरकण्डा, स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक सुनील तिर्की, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त कोटा, रमेश कुमार दुबे एवं सीएफ के बल के साथ संयुक्त रुप से टीम बनाकर ग्राम जलसो में पृथक-पृथक कार्यवाही की गई, जिसमें थाना कोनी के द्वारा आरोपी उत्तम वर्मा से 20 लीटर, प्रमोद कुमार सूर्यवंशी 9 लीटर, संतोष कुमार वर्मा से 12 लीटर, शीतबसंत वर्मा से 4 लीटर तथा आबकारी टीम द्वारा आरोपी रविन्द्र वर्मा से 9 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 60 किलो लहान जुमला 54 लीटर कच्ची महुआ शराब, 60 किलोलहान जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए

Published

on

धर्मेंद्र प्रधान ने NEET पेपर लीक विवाद पर शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपनी चुप्पी तोड़ी. संबलपुर के सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान जेन जी को गुमराह करने की कोशिशें की गईं. लेकिन पद उनके लिए कभी महत्वपूर्ण नहीं रहा. उन्होंने कहा कि खुद पीएम से अपने इस्तीफे की पेशकश की थी.

कॉकरोच पार्टी प्रोटेस्ट के बाद इस्तीफा देने वाले पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि जेन जी हमारे ही बच्चे हैं. कुछ लोगों के द्वारा वे लोग गुमराह हो रहे है.

यह भी पढ़ें   चोरी के संदेह में दो आदतन आरोपिओ से पांच मोटरसाइकिल जप्त, कोतवाली और सरकंडा समेत अन्य थानो से मोटरसाइकिल उठाने की आशंका

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे को लेकर हुए भारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच पद छोड़ने के करीब दो हफ्ते बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपनी चुप्पी तोड़ी. प्रधान ने शनिवार को भुवनेश्वर की GM यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफे पर बात की.

आपको याद दिल दे कि NEET पेपर लीक विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच उन्होंने 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था.

Continue Reading

Uncategorized

बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….

Published

on

अहमदाबाद। गुजरात के महीसागर जिले का एक छोटा सा गांव रतुसिंह ना मुवाडा, जहां महज 100 घर हैं, आज देश भर में शतरंज क्रांति की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। बिना किसी महंगी अकादमी या बड़ी सुविधाओं के, इस गांव ने बीते चार सालों में 17 FIDE-रेटेड खिलाड़ी तैयार कर दिए हैं।

इस प्रेरणादायक बदलाव की नींव 2021 में रखी गई थी। गांव के  सरकारी प्राइमरी स्कूल ‘बाल वाटिका’ के 45 वर्षीय गणित शिक्षक संदीप उपाध्याय ने बच्चों को शतरंज सिखाने की मुहिम शुरू की। स्कूल की जर्जर हालत और सीमित संसाधनों के बावजूद, संदीप सर ने अपने वेतन का बड़ा हिस्सा बच्चों की एंट्री फीस, यात्रा खर्च, किताबों और चेस किट पर लगाकर उनके सपनों को पंख दिए। उनके इस संकल्प को ग्रैंडमास्टर अंकित राजपरा का भी साथ मिला, जो हर महीने गांव आकर बच्चों को मुफ्त कोचिंग देते हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 24 घंटे का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश गिरने की आशंका!

उपलब्धियां और आंकड़े

मेडल व ट्रॉफी: खेत मजदूरों और दिहाड़ी मजदूरों के इन बच्चों ने अब तक 120 ट्रॉफी और 179 मेडल अपने नाम किए हैं।


टूर्नामेंट का प्रदर्शन: राज्य स्तर के 24 टूर्नामेंट्स में से 22 में गांव के बच्चों ने टॉप-3 में जगह बनाई।


विशेष पहचान: गांधीनगर के ‘स्टूडेंट्स चेस फेस्टिवल’ में बाल वाटिका को ‘बेस्ट इंस्टीट्यूट’ चुना गया। साथ ही, 21 बच्चों को सरकारी डिस्ट्रिक्ट लेवल स्पोर्ट्स स्कूल में मुफ्त शिक्षा और कोचिंग के लिए चुना गया है।

Continue Reading

Uncategorized

पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया

Published

on

PM Modi New Video Message: पीएम मोदी ने नया वीडियो मैसेज जारी किया है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) (7 अगस्त) की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर ये वीडियो जारी किया है। वीडियो मैसेज में प्रधानमंत्री देश के लोगों से स्वदेशी अपनाने का संदेश देते हुए दिख रहे हैं। साथ ही पीएम ने देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और स्वदेशी आंदोलन की नींव की याद दिलाते हुए पारंपरिक बुनकर समुदाय को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की अपील भी की।

वीडियो संदेश में पीएम मोदी देश के हर नागरिकों से हैंडलूम से बना कोई न कोई उत्पाद जरूर खरीदेने की अपील की है। साथ ही हैंडलूम वैरायटी के साथ एक छोटा वीडियो या रील बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोष्ट करने की अपली की।

यह भी पढ़ें   रायपुर में डबल मर्डर : युवक ने सौतेली मां और भाई को उतारा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

प्रधानमंत्री ने वीडियो मैसेज की शुरुआत इतिहास के अहम अध्याय को याद दिलाते हुए की। उन्होंने कहा- साथियों, 7 अगस्त 1905 हमें भूलना नहीं है। 7 अगस्त 1905 को देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन का आगाज हुआ था। आत्मनिर्भर भारत की नींव डाली गई थी। अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी। जन-जन जुड़ गया था। वीडियो में उन्होंने आगे कहा, अभी पिछले सप्ताह आप सभी ने फ्रेंडशिप डे मनाया। मैं आग्रह करता हूं कि 7 अगस्त को हमें उसी उत्साह के साथ हैंडलूम डे मनाना है। हैंडलूम डे मनाने का मतलब है कि हर गरीब परिवार और बुनकर परिवार जो घरे में कपड़े बनाता है, उसका उत्साह बढ़ाएं। आइए हम छोटे-छोटे परिवारों का सशक्त बनाएं। भौगोलिकसंदर्भ

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending