छत्तीसगढ़
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में अब तक का सर्वाधिक 212 मिलियन लदान एवं 23697 करोड़ रुपये का सकल अर्जन

बिलासपुर .
हर वर्ष माल लदान और सकल अर्जन के क्षेत्र में अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन ने वर्ष 2021-22 में अब तक का सर्वाधिक माल लदान एवं सकल अर्जन में नया कीर्तिमान स्थापित किया है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में 212 मिलीयन टन माल लदान किया गया है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान 187 मिलीयन टन माल लदान का किया गया था । इसी प्रकार 23697 करोड़ रुपये का आरंभिक राजस्व अर्जित किया, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में 29.11% अधिक है । इसके साथ ही 5 नए गुड शेड और 3 साइडिंग की कमीशनिंग तथा 33 निजी साइडिंग पर 94 नए ग्राहकों को सह-उपयोगकर्ता अनुमति दी गई है ।इसके साथ ही अधोसंरचना के विकास पर ज़ोर देते हुए नई लाइन, दोहरीकरण, तीसरी एवं चौथी लाइन तथा आमान परिवर्तन के कार्यों में 178.86 किलोमीटर नए रेल खंड की कमीशनिंग की गई । साथ ही, 186 रुट किलोमीटर विद्युतीकरण, 38.36 किलोमीटर आटो सिग्नलिंग के कार्य किए गए ।
संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 13 समपार फाटकों को बंद कर 8 रोड अंडर ब्रिज और रोड ओवर ब्रिज बनाए गए ।
यात्री सुविधाओं में वृद्धि करते हुए 23 नए फुट ओवर ब्रिज, 6 लिफ्ट, 1 एस्केलेटर, 22 प्लेटफार्म की ऊंचाई में वृद्धि, 3 प्लेटफार्म की लंबाई में वृद्धि, 5 स्टेशनों में हाई स्पीड वाई-फ़ाई, गोंदिया में ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, कांमठी में ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड, गोंदिया, इतवारी, कांमठी, चांदाफ़ोर्ट और डोंगरगढ़ मे कोच गाइडेंस डिस्प्ले सिस्टम, 28 महत्वपूर्ण स्टेशनों में जीपीएस वॉच, सारे एटीवीएम में क्यू-आर कोड आधारित डिजिटल पेमेंट सिस्टम, 72 प्री फेब्रीकेटेड टायलेट तथा कोचिंग डिपो दुर्ग तथा बिलासपुर में आटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट की कमीशनिंग की गई ।
प्रतीक्षारत महिला यात्रियों के लिए बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, गोंदिया सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों में ‘अक्षिता सेफ बबल’ की सुविधा प्रदान की गई । रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा घर से भटके तथा मानव तरस्करी के शिकार 225 नाबालिक बच्चों को रेसक्यू कर उनके परिजनो को सौपा गया । सफर के दौरान गुम हुए लगभग 66 लाख रुपए मूल्य के 555 सामानो को बरामद कर यात्रियो को वापस किए गए ।
कोविड महामारी के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 130 ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेनों का कुशलतापूर्वक संचालन किया गया । 4 किसान रेलों के साथ कुल 49750 टन पार्सल का परिवहन किया गया ।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में 266 करोड़ रुपये के स्क्रैप की बिक्री की गई, जो कि लक्ष्य से 26 प्रतिशत अधिक है ।
सेंट्रल हास्पिटल बिलासपुर में कोविड महामारी के बावजूद भी 3218 सफल सर्जरी की गई तथा किडनी रोग के मरीजों के लिए डायलिसिस यूनिट की स्थापना की गई । बिलासपुर एवं डिवीज़नल हास्पिटल रायपुर में जीवनदायिनी ऑक्सीज़न की आपूर्ति हेतु पीएसए ऑक्सीज़न जनरेशन प्लांट की स्थापना की गई । साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत 22 हॉस्पिटल व हेल्थ यूनिटों में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फोर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) कि शुरुआत की गई ।
महाप्रबंधक आलोक कुमार ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की इन सभी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए समस्त रेलकर्मियों के प्रयासों की सराहना की है ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
- Uncategorized6 days ago
भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत
- Uncategorized5 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
- Uncategorized7 days ago
एक अफसर, एक कारः सरकारी वाहनों के दुरुपयोग रोकने मोदी सरकार का बड़ा फैसला
- Uncategorized1 day ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Uncategorized3 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
- Uncategorized15 hours ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …










