Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना सिविल लाइन द्वारा सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध चार अलग-अलग प्रकरणों में की गई कार्रवाई

Published

on

नाम आरोपी

  1. थॉमस जोसेफ पिता स्वर्गीय जोसे
    फ्रांसिस उम्र 46 वर्ष तथा 27 खोली
    मंगला
    👉जब्ती रकम – 980 रुपए
    सट्टा पट्टी
    डॉट पेन
  2. शेख समीम पिता शेख हनीफ उम्र 32
    वर्ष निवासी कुदुदंड पानी टंकी के
    पास
    👉जब्ती रकम – 550 रुपए
    सट्टा पट्टी
    डॉट पेन
  3. खेमा कृपलानी पिता खेम चंद
    कृपलानी उम्र 45 वर्ष निवासी 27
    खोली सिविल लाइन
    👉जप्ती रकम- 495 रुपए
    सट्टा पट्टी
    डॉट पेन
  4. साहिल धनवानी पिता दीपा धनवानी
    उम्र 21 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी सिविल लाइन
    👉जब्ती रकम – 850 रुपए
    सट्टा पट्टी
    डॉट पेन संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के द्वारा जिले में जुआ सट्टा मे पूर्णतः प्रतिबंधित तथा प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप,नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) मंजू लता बाज के निर्देशन में थाना सिविल लाइन से अलग-अलग टीम कार्यवाही हेतु रवाना की गई थी जो टीम के द्वारा अलग-अलग स्थानों से सट्टा पट्टी लिखते 4 आरोपियों को पकड़ा गया आरोपियों के पास से नकदी रकम, सट्टा पट्टी,डॉट पेन जप्त किया गया। इस तरह सिविल लाइन पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग स्थानों से 4 प्रकरणों में चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त कि आरोपियों के पास से सट्टा पट्टी की कुल रकम 2875 रुपए जप्त की गई। तथा सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई।
यह भी पढ़ें   राजनांदगांव: पुलिस ने 13 जुआरियों को पकड़ा, 21 लाख 37 हजार जब्त!
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   महासमुन्द : PET और PPHT की परीक्षा 25 जून को
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सदर बाजार सुगम यातायात व्यवस्था में DSP ट्रैफिक द्वारा व्यापारियों के साथ बैठक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   27 नवंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending