Connect with us

छत्तीसगढ़

महिला से बलात्कार करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

थाना कोटा जिला बिलासपुर

🔶 महिला से बलात्कार करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔶 आरोपी द्वारा महिला से शादी करने से इंकार कर मारपीट एवं जाति सूचक गाली गलौच करता था

🔶 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी – राजेंद्र दुबे पिता स्व. रामगोपाल उम्र 52 साल साकिन बाजारपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर

विवरण – आवेदिका माननीय न्यायालय कोटा जिला बिलासपुर में परिवाद प्रस्तुत की थी। माननीय न्यायालय के ज्ञापन दिनांक 12.02.2020 को थाना प्रभारी कोटा के नाम से परिवादी के शिकायत पर प्रस्तुत आवेदन में वर्णित तथ्यों के अवलोकन एवं जांच पहचात‌् अनावेदक राजेंद्र दुबे पिता राम गोपाल दुबे उम्र 52 साल साकिन वार्ड क्रमांक 7 बाजारपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर के विरुद्ध अपराध सदर पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रार्थीया एवं प्रार्थीया के रिश्तेदार के अपने बयान में बतायी कि आरोपी राजेंद्र दुबे आवेदिका के घर में आना-जाना करता था तब से आरोपी राजेंद्र दुबे का प्रार्थिया के साथ 22 साल पूर्व से जान पहचान हुआ है जिससे एक दूसरे को जानते- पहचानते हैं आरोपी राजेंद्र दुबे पीडिता की मां को बोला था

यह भी पढ़ें   रायपुर : मासूम बच्चे को घुमाने के बहाने लेजाकर जिंदा जलाया...

कि मैं पीडिता को पसंद करता हूं पीड़िता से आरोपी राजेंद्र दुबे प्रेम मोहब्बत करने से इंकार की तो आरोपी राजेंद्र दुबे प्रार्थिया को मां-बहन की गाली गलौज मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपी पीड़िता को करीब 16 साल पूर्व से मैं तुमसे शादी करूंगा, प्यार करता हूं कहकर शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था किंतु पीड़िता द्वारा शादी करने बोलने पर आरोपी द्वारा मां-बहन कि गंदी-गंदी गाली देना एवं जान से खत्म कर दूंगा कहकर धमकी देता था पीड़िता को चमरीन एवं हमेशा जाति सूचक गाली देकर गाली गलौज करता था। आरोपी द्वारा लगातार शारीरिक संबंध पीड़िता के साथ बनाने से अवधि 16 साल में करीबन तीन बार गर्भवती हुई तो पीड़िता को नशीली पदार्थ की गोली दे देता था,

जिससे पीड़िता की 03-04 महीने में गर्भपात हो जाता था। पीड़िता को 6 साल पूर्व नशीली पदार्थ दवाई दिया गया था। जिससे पीड़िता की अंतिम गर्भपात हुआ। उसके बाद भी प्रार्थिया को गाली गलौज करता था करीब 5 साल से पीड़िता और आरोपी राजेंद्र दुबे से कोई संपर्क नहीं है पीड़िता द्वारा न्यायालय में प्रकरण लगाने के बाद भी आरोपी राजेंद्र दुबे द्वारा पीड़िता को जातिगत गाली गलौज और परेशान करता था।

यह भी पढ़ें   वनकर्मीयों के हड़ताल का साइड इफेक्ट, हाथियों से खुद को बचाने रतजगा करने को मजबूर ग्रामीण

विधिक राय जिला अभियोजन अधिकारी बिलासपुर से राय लिया जाकर आरोपी राजेंद्र दुबे के विरुद्ध प्रथम दृष्टिया अपराध धारा का घटना घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान कथन प्रार्थीया, पीड़िता मुतज्जर मुलाहिजा, घटना-स्थल निरीक्षण,नजरी नक्शा तैयार कर प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी राजेंद्र दुबे पिता स्वर्गीय रामगोपाल दुबे उम्र 52 साल साकिन बाजारपारा कोटा हाल मुकाम फिरंगीपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर को दिनांक 19.02.2024 के 17:30 बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दिया जाकर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान: अवैध शराब पर रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 61 लीटर से अधिक का शराब बरामद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Breaking News: 'आज तो ED ऑफिसर्स घायल हुए … कल खून भी हो सकता है...' ममता बनर्जी पर अधीर रंजन चौधरी का हमला,
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: 5 नगर पालिका में से 3 पर कांग्रेस का कब्जा, एक पर BJP आगे, 90 में से 46 सीटों पर कांग्रेस, 35 में BJP जीत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending