छत्तीसगढ़
चोरी की मोटर सायकल सहित आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना – रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
अप.क्र . – 145,147/2024
धारा – 379,34 भादवि।
🚨 चोरी के तीन आदतन अपराधी चढ़े रतनपुर पुलिस के हत्थे।
🚨 चोरी की मोटर सायकल सहित आरोपियों को किया गिरफ्तार ।
🚨 चोरी की बैटरी को बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश कर रहा था आरोपी।
- रवि विश्वकर्मा उर्फ विक्की पिता बलदाऊ विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष, साकिन रेस्ट हाऊस के पास रतनपुर।
- नरेन्द्र पटेल पिता रामखिलावन पटेल उम्र 36 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 07 साँधीपारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- सुरज यादव पिता भरतलाल यादव उम्र 22 वर्ष निवासी गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
🚨मशरूका - मोटर सायकल क्र. CG 10BE4775 कीमती लगभग 40,000 रूपये।
- 02 नग बैटरी कीमती 16000 रूपये।
दिनाँक 17/02/2024 को थाना रतनपुर में प्रार्थी सिद्धार्थ कश्यप निवासी गढ़वट थाना रतनपुर दिनांक 19/02/2024 को थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17/02/2024 को अपना मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG10BE4775 को महराज ढाबा के पास सुबह 08:30 बजे खड़ा कर साईट मे काम करने गया था शाम करीब 04:30 बजे वापस आया तो देखा कि मोटर सायकल खडे किये स्थान पर नही था।
तथा ग्राम कडरी सरपंच मिथुन राजेन्द्र वर्मा दिनाँक 20/02/2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपनी हाईवा को खड़ी कर टायर का पंचर बनवाने चला गया था। वापस आया तो देखा कि हाईवा में लगे 02 नग बैटरी कीमती 16,000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, दौरान विवेचना के जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि रेस्ट हाउस रतनपुर के रहने वाले रवि विश्वकर्मा उर्फ विक्की व साँधीपारा निवासी नरेन्द्र पटेल जो कि चोरी के आदतन अपराधी है। जिनको मोटर सायकल ले जाते देखा गया है।
तथा मेलाभाठा में एक व्यक्ति बैटरी को बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है कि सुचना पर उक्त संदेहियों को हिकमत अमली से पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किये जिनके कब्जे से चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक CG 10BE4775 को तथा आरोपी सूरज यादव से चोरी गई बैटरी को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, सउनि प्र. आर. विकास सेंगर, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. दीपक मरावी, कीर्ति पैकरा, रामधीर टोप्पो की विशेष भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized3 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized2 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized5 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized1 day ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized8 hours ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
