Connect with us

छत्तीसगढ़

गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा RPF बिलासपुर के इन सदस्यों को मिला उत्कृष्ट तथा अति उत्कृष्ट सेवा पदक

Published

on

बिलासपुर| वर्ष 2020 रेलवे सुरक्षा बल में रेलवे संपत्ति यात्री तथा यात्री परिसर की बेहतर सुरक्षा और बचाव में पूर्ण सत्यनिष्ठा तथा ईमानदारी से अपनी सेवा निष्पादित करने वाले बल सदस्यों को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट तथा अति उत्कृष्ट पदक पुरस्कार की सूची प्रकाशित किया गया

जिसमें रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर मंडल के निरीक्षक महादेव लाल यादव, निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला,उप निरीक्षक एनएस राव,सहायक उपनिरीक्षक एफ आर यादव,

हेड कांस्टेबल नूतन कुमार, हेड कांस्टेबल बी पापा राव, हेड कांस्टेबल सुखचार्य पात्रा, कांस्टेबल अनिल सम्बरी कांस्टेबल मदन कुमार राय तथा महिला आरक्षक कुमारी शहजादी बेगम

का नाम शामिल है उपरोक्त सभी अधिकारियों तथा बल सदस्यों को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल ए एन सिन्हा

तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ऋषि कुमार शुक्ला के द्वारा बधाई देकर उत्साहवर्धन किया |

उपरोक्त पुरस्कार प्राप्त करने से रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर के जवानों में उत्साह तथा हर्ष का माहौल है

यह भी पढ़ें   आपदा में अवसर! NH 30 पर डीजल से भरा टैंकर पलटा तो राहगीरों ने लूट लिया हजारों लीटर डीजल...

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर मंडल क्षेत्राधिकार के माननीय सांसदों के साथ महाप्रबंधक की बैठक का आयोजन”
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आपदा में अवसर! NH 30 पर डीजल से भरा टैंकर पलटा तो राहगीरों ने लूट लिया हजारों लीटर डीजल...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Gold Price Update : आज फिर सस्ता हुआ सोना, नया रेट जान खिल उठा ग्राहकों का चेहरा…
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending