Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना सीपत की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न कंपनी की मोबाइल चोर एवं चोरी का माल खरीदने वालों से कुल 22 मोबाइल जप्त

Published

on

आरोपी: 1. अमर सूर्यवंशी पिता घनश्याम सूर्यवंशी 19 वर्ष आवास पारा मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर
खरीददार : 1. राज माल्या पिता नारायण माल्या उम्र 18 वर्ष साकिर शिकारीपारा मटियारी

  1. आयुष वस्त्रकार पिता दीनबंधु वस्त्रकार उम्र 19 वर्ष ग्राम देवरी कला थाना सकरी जिला बिलासपुर
  2. श्याम कुमार नायक पिता प्रेम सिंह नायक उम्र 27 वर्ष ग्राम बाजार पारा पधी थाना सीपत
  3. बैजनाथ मालिया पिता सुरेंद्र मालिया उम्र 19 वर्ष ग्राम मटियारी शिकारी पारा थाना सीपत जिला बिलासपुर

विवरण
थाना सीपत को मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई की ग्राम मटियारी का अमर सूर्यवंशी मोबाइल बिक्री करने के लिए घूम रहा है, मुखबिर की सूचना पर आरोपी अमर सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसके द्वारा अपने पास 6 मोबाइल का होना बताया एवं जनवरी से अब तक विभिन्न जगहों से करीबन 20-22 मोबाइल चोरी करना बताने पर अन्य मोबाइलों के संबंध में पूछताछ करने से दूसरे लोगों के पास बिक्री करना बताया जो राज माल्या, आयुष वस्त्रकार, श्याम कुमार नायक, बैजनाथ मालिया, के पास मोबाइल बिक्री करना बताने पर आरोपी की निशानदेही पर से राज माल्या के कब्जे से 3 मोबाइल ,आयुष वस्त्रकार के कब्जे से 3 मोबाइल, श्याम कुमार नायक के कब्जे से 8 मोबाइल, बैजनाथ मालिया के कब्जे से 2 मोबाइल जप्त किया गया| इस प्रकार वन प्लस की 2 मोबाइल, वीवो कंपनी की 6 मोबाइल, ओप्पो कंपनी की 1 मोबाइल, सैमसंग कंपनी की 3 मोबाइल, रेडमी कंपनी की 3 मोबाइल, रियल मी कंपनी की 5 मोबाइल, एम आई कंपनी की 2 मोबाइल, कुल 22 मोबाइल जिनकी कीमत लगभग 2,50,000 रुपए है, को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 41(1+4 )/379, 411 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार पश्चात माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है|

यह भी पढ़ें   किराना दुकान की आड़ में शराब का काला कारोबार, महिला गिरफ्तार

उक्त कार्रवाई में प्रशिक्षु भा.पु.से. विकास कुमार, निरीक्षक राजकुमार सोरी, प्रधान आरक्षक 666 विजय शर्मा, आरक्षक 28 इमरान खान, 1405 मुकेश सूर्यवंशी, 1105 धर्मेंद्र सूर्यवंशी, 1359 शरद साहू, 1449 धीरज कश्यप की विशेष भूमिका रही ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में आई भारी गिरावट, आज मिले 5 हजार से भी कम नए पॉजिटिव मरीज... 96 की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur Breaking: एक साथ 17 पंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जानें क्या है वजह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CM भूपेश अब प्रदेश के युवाओं से करेंगे सीधे संवाद
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending