छत्तीसगढ़
प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी स्तर के पुरस्कार समारोह का आयोजन
बिलासपुर। दिनांक 06 मई, 2022 को नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम में 67वें रेल सप्ताह समारोह के उपलक्ष्य में वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए कार्मिक विभाग के कर्मचारियों को प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र अग्रवाल, मुख्य कार्मिक अधिकारी (औ.सं) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 30 रेल कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इसमें मुख्यालय के 08 कर्मचारी, बिलासपुर मण्डल के 07 कर्मचारी, रायपुर मण्डल के 05 कर्मचारी, वैगन रिपेयर शॉप के 03 कर्मचारी एवं नागपुर मण्डल के 07 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया । कर्मचारियों को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं रजत पदक से सम्मानित किया गया ।
राजेन्द्र अग्रवाल, मुख्य कार्मिक अधिकारी (औ.सं) ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा कि जब आप अच्छा करते हैं तो आपको स्वयं अनुभव हो जाता है कि कार्य बेहतर ढंग से निष्पादित हुआ है । दरअसल, उत्कृष्ठ कार्य पुरस्कार हेतु निष्पादित नहीं किए जाते हैं अपितु उत्कृष्ठता मूलभूत रूप से एक आदत होती है जो व्यक्ति के व्यक्तित्व में निहित हो सकती है । अपने कार्यों को उत्कृष्ठ ढंग से करने वाला व्यक्ति न केवल किसी कार्य विशेष को बल्कि प्रत्येक कार्य को उत्कृष्ठ तरीके से करता है और इस प्रकार अंततः वह उसकी जीवन शैली बन जाती है। दूसरी बात यह कि, उत्कृष्ठता निश्चित ही पुरस्कृत होती है । किसी भी स्तर की व्यवस्था में भले ही कुछ समय लग सकता है, किन्तु जिस प्रकार फूलों की महक तो फैलनी ही होती है ठीक उसी तरह उत्कृष्ठ कार्यों को सराहा ही जाता है, वह देर-सबेर पुरस्कृत होते ही हैं । अतः पुरस्कार प्राप्त नहीं होने का तात्पर्य यह कदापि नहं है कि आपका कार्य उत्कृष्ठ नहीं है । आधारभूत तथ्य तो यही है कि आप अपने द्वारा निष्पादित कार्य से कितने संतुष्ट हैं । यह आत्मावलोकन तो हमें निश्चित ही प्रतिदिन करना चाहिए कि कल की तुलना में आज नया क्या हुआ है, विशिष्ट क्या हुआ है । हाँ, जरूरी नहीं है कि, यह परिवर्तन प्रतिदिन दिखे, किन्तु यदि हम आत्मावलोकन करने की प्रक्रिया से गुजरने के अभ्यासी हो जाते हैं तो हमें दिखने लगता है कि यह सकारात्मक परिवर्तन हममें हो रहा है, कि यह रचनात्मकता हममें बढ़ रही है । उन्होंने कहा कि, आइये हम इस महान संगठन की उत्कृष्ठ परंपरा को और भी समृद्ध करेंगे व अपने कार्यों को उत्कृष्ठतम ढंग से निष्पादित करेंगे ।
इस कार्यक्रम में उदय कुमार भारती वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी रायपुर, प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी बिलासपुर, सग्राम सौरेन उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/मुख्यालय, अशोक शर्मा उप.मुख्य कार्मिक अधिकारी, नीरज आनंद, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/राजपत्रित एवं सभी मण्डलों से आये हुये अधिकारियों ने भाग लिया । कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन डी.सी. मण्डल वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (आर.पी.) ने किया ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized7 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized6 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized6 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized13 hours ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized2 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
