छत्तीसगढ़
विदेशियों के साथ मिलकर बनाई ‘ठग कंपनी’, छत्तीसगढ़ के व्यक्ति से ठगे 87 लाख
रायपुर। आनलाइन फ्राड और साइबर क्राइम के जरिए ठगी की नित नई कहानियां हमारे सामने आती रहती हैं। लेकिन बाकायदा कंपनी बनाकर इंटरनेशनल लेबल का गिरोह भी ऐसी ठगी में शामिल हो सकता इस बात का अंदाजा नहीं था। लेकिन ऐसा हुआ है। वह भी छत्तीसगढ़ के ही एक आदमी के साथ। पीड़ित के मुताबिक उससे 87 लाख रुपए की ठगी की गई है।
साइबर थाने की पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने शख्स को म्यूचुअल फंड निवेश के बाद ज्यादा रिटर्न का भरोसा दिलाया था। मगर पैसा लगाने के बाद रिटर्न मिला नहीं। उलटे निवेश कराने वाला ही भाग निकला। इसके बाद मामले की शिकायत राज्य साइबर पुलिस से हुई थी। अब इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
पीड़ित ने 26 अक्टूबर 2021 को शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि उसे एक दिन वॉट्सऐप पर मैसेज आया था। मैसेज में बताया गया कि वह सिंगापुर की एक कंपनी का कर्मचारी है। उनका एक ब्रांच भारत में भी है। कंपनी पैसा निवेश करने का काम करती है। फिर म्यूचुअल फंड निवेश के बाद ज्यादा रिटर्न दिया जाता है। साथ ही उसने इस संबंध में कई प्रमाण भी दिए थे। कई ऑफर भी आरोपी ने पीड़ित को बताए थे। उसने कहा कि आप हमारी कंपनी में निवेश करिए। ये निवेश शेयर मार्केट के जरिए होना है। शेयर मार्केट का नाम आने पर पीड़ित आरोपी की बातों में आ गया। तब उसने धीरे-धीरे करके उनकी कथित कंपनी में 87 लाख रुपए निवेश कर दिए। पीड़ित ने बताया कि निवेश करने के बाद उसने कई बार उससे संपर्क किया तो वह आज-कल पैसे वापसी की बात करता था। मगर काफी दिन बीत जाने के बाद भी उसे कोई लाभ नहीं मिला। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।
क्रिएटिव टेक्नोलॉजी नाम से कंपनी
गंभीरता से जांच में पुलिस को पता चला कि कंपनी का नाम क्रिएटिव टेक्नोलॉजी है। उस नंबर की भी जांच की गई, जिस नंबर से पीड़ित को मैसेज आते थे। बैंक नंबर का भी पता लगाया गया था, तब पुलिस को पता चला कि यह नंबर महाराष्ट्र और कर्नाटक का है। इसके बाद पुलिस की एक टीम को वहां भेजा गया और आरोपी मोहसिन एन को गिरफ्तार किया गया है। ये अपने आप को कंपनी का डायरेक्टर बताया करता था।
कंपनी रजिस्टर कराने में विदेशी नागरिकों का सहयोग
जां च में पुलिस को यह भी पता चला कि इस कंपनी के खिलाफ गृह मंत्रालय ने पहले ही कार्रवाई के निर्देश दिए हुए थे। इसके बावजूद आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर कई लोगों को ठग चुका है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मोहसीन से पूछताछ की। पूछताछ में मोहसीन ने बताया कि उसने विदेश नागरिकों के साथ मिलकर इस कंपनी को रजिस्टर्ड कराया था और कई लोगों को इस तरह से चूना लगा चुका है। आरोपी के गुनाह कबूल करने करने के बाद पुलिस ने उन खातों को फ्रीज कर दिया है। जिसके जरिए पैसों को लेन देन किए गए हैं। पूछताछ अभी जारी है। उसके साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। संभावना है कि पूछताछ में कोई और बड़ा खुलासा होगा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized7 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized2 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized13 hours ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
