Connect with us

छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने मिलेट्स कैफे का किया शुभारंभ

Published

on

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट परिसर में ‘‘मिलेट्स कैफे सारंगढ़’’शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ और जिला कार्यालय खाद्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस मिलेट्स का आरंभ और संचालन किया जा रहा है।

इस मिलेट्स कैफे के सभी खाद्य पदार्थ नाश्ता बड़ा, समोसा, मोमोज, इडली, पराठा, खीर, ढोकला आदि रागी, ज्वार, बाजरा से बनाया जा रहा है। राज्य शासन की मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी की पहल पर जिला प्रशासन का नवाचार है। मिलेट्स शुभारंभ अवसर पर अतिथि सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, अरूण मालाकार एवं साथीगण ने मिलेट्स के पकवान ग्रहण किए।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर: सातवें वेतनमान के एरियर्स भुगतान का छत्तीसगढ़ वित्त विभाग से आदेश जारी

विधायक ने खाद्य पदार्थों का निरीक्षण की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर भागवत जायसवाल, एसडीएम मोनिका वर्मा, खाद्य अधिकारी चित्रकांत धु्रव, सीईओ अभिषेक बनर्जी, प्रबंधक सूर्यकांत शुक्ला, तहसीलदार आयुष तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार भरत अग्रवाल, दीपक थवाईत सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   गुड गवर्नेंस में छत्तीसगढ़ का नया कीर्तिमान, कई राज्यों को पीछे छोड़ टॉप-5 में बनाई जगह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने मुक्तिधाम में नीम के पौधों का रोपण कर आम नागरिकों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए किया प्रेरित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Aaj Ka Rashifal 12 June 2023: जानिए कैसा होगा आज आपका दिन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending