Connect with us

छत्तीसगढ़

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों के फलस्वरूप दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी

Published

on

Raipur :– रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं | इसी कड़ी में अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या धाम जंक्शन – अयोध्या केंट व सलारपुर स्टेशनों के मध्य इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधित कार्य किया जाएगा | इसके फलस्वरूप गाड़ी संख्या 18205/18206 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी । जिसकी

जानकारी इस प्रकार है :-
दिनांक 18 जनवरी 2024 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया प्रयागराज-जंघई-वाराणसी-वाराणसी सिटी मार्ग होकर नौतनवा जाएगी।


दिनांक 20 जनवरी 2024 को नौतनवा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया वाराणसी सिटी-वाराणसी-जंघई-प्रयागराज मार्ग होकर दुर्ग आएगी।

यह भी पढ़ें   अवैध शराब परिवहन करते 2 आरोपी सरकण्डा मोपका पुलिस के गिरफ्त में
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नाटक के रूप में अभिनय कर स्कूली बच्चों ने बताए नशे के दुष्परिणाम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur Crime News: 31 दिसंबर को सूने मकान में चोरी करने वाला चोर सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में, 100000 के गहने और अन्य सामान जब्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: 10 SI पदोन्नत कर बनाये गए इंस्पेक्टर, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending