Connect with us

छत्तीसगढ़

अवैध शराब परिवहन करते 2 आरोपी सरकण्डा मोपका पुलिस के गिरफ्त में

Published

on

♦️ अवैध शराब के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार।

♦️ अवैध शराब परिवहन करते 2 आरोपी सरकण्डा/मोपका पुलिस के गिरफ्त में।

♦️ आरोपियों के कब्जे से 10 पेटी देशी शराब (480 पाव) किमती 43200रू. एवं परिवहन में प्रयुक्त कार किया गया जप्त।

♦️ आरोपियों को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश।

♦️ एक अन्य आरोपी है फरार, जिसकी शीघ्र ही की जायेगी गिरफ्तारी।

नाम आरोपी –

  1. नवीन बोले उर्फ भज्जी पिता स्व. रामकिशोर बोले उम्र 34 वर्ष निवासी दयालबंद गुरुनानक स्कूल के सामने थाना सिटी कोतवाली।
  2. बलराम यादव पिता स्व. जरहू यादव उम्र 51 वर्ष साकिन टिकरापारा इंशा चौक के पास थाना सिटी कोतवाली।
  3. नीलकमल राजपूत (फरार)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (मा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान् अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल द्वारा जिले में अवैध शराब/गांजा बिकी करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने अभियान चलाया गया है,
वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा दिए गए निर्देशो के पालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. तोपसिंह नवरंग के मार्गदर्शन में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने टीम लगाकर पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 28.07.2024 को सूचना मिला कि एक रेनॉल्ड कार में अत्यधिक मात्रा में शराब रखकर चिल्हाटी की ओर से परिवहन किया जा रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ,

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड, दिखने लगी बर्फ की चादर

जिस पर उप निरी. रामनरेश यादव पुसके. मोपका द्वारा अपने टीम के साथ चिल्हाटी मोड़ के पास नाकाबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार कार कमांक CG 28 P 6742 को रोककर कार में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम नवीन बोले उर्फ भज्जी एवं बलराम यादव निवासी टिकरापारा बिलासपुर का रहने वाले बताये। जिनकी तलाशी पर कार अंदर 5 बोरी में भरा हुआ देशी प्लेन मदिरा शराब 480 नग किमती 43200 रु. का बरामद हुआ।

जिस संबंध में आरोपियों से पूछताछ करने पर नीलकमल सिंह राजपूत के द्वारा 45000 रु. देकर शराब मंगवाना बताये जिसे विधिवत् आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर आरोपी नवीन बोले उर्फ भज्जी एवं बलराम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी नीलकमल सिंह राजपूत फरार है जिसे शीघ्र गिरफ्तार की जावेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   हाथ-पैर बंधा कुएं में मिला लापता मासूम बच्ची का शव, पड़ोस के दो लोग हिरासत में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   हाथ-पैर बंधा कुएं में मिला लापता मासूम बच्ची का शव, पड़ोस के दो लोग हिरासत में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ की ये सीट है BJP का गढ़, 23 साल से जीत को तरस रही कांग्रेस, जानें समीकरण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending