Connect with us

छत्तीसगढ़

नाटक के रूप में अभिनय कर स्कूली बच्चों ने बताए नशे के दुष्परिणाम

Published

on

बिलासपुर| कार्यक्रम में शिक्षक सहित सभी छात्र छात्राओं ने नशे से दूर रहने लिया संकल्प संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बिलासपुर जिले के एसपी श्री संतोष सिंह के द्वारा नशे के विरुद्ध संचालित निजात अभियान के तहत नशे से दूर रहने जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य आज अतरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर)राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा क्षेत्र के विजयापुरम में स्थित आनंद पब्लिक स्कूल में सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता एवं टीम के द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम एवं नशा करने से होने वाली परेशानी के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से छोटी छोटी मूवी दिखाकर जानकारी दिया गया ।

कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा नाटक के रूप में प्रदर्शन करके नशे के दुष्परिणाम के संबंध में छात्र छात्राओं को संदेश दिया गया कार्यक्रम मे सभी शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं के द्वारा नशे से दूर रहने तथा नशा नहीं करने के संबंध में संकल्प लिया गया ।जागरूकता कार्यक्रम में आनंद स्कूल की डायरेक्टर चंदा बंसल, प्रिंसिपल प्रीति धारा के साथ समस्त शिक्षक गण छात्र-छात्राएं एवं सरकंडा थाने की पुलिस टीम उपस्थित रहे|

यह भी पढ़ें   CGPSC Exam 2020 Cancel: कोरोना का कोहराम! छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परिक्षा कोरोना के कारण रद्द
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में दिख रहा तूफान मैंडूस का असर...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा पहला जिला जहां मिलेगी वायरोलॉजी लैब की सुविधा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: मस्जिदों के लिए अहम फैसला, जुमे की नमाज के बाद तकरीर के लिए लेनी होगी मंजूरी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending