छत्तीसगढ़
बिलासपुर : एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा कई मेमू-डेमू भी नहीं चलेंगी, रोका गया इन ट्रेनों का परिचालन
बिलासपुर। रेलवे ने एक बार फिर से 36 ट्रेनों को एक माह के लिए कैंसल कर दिया है। देश भर में कोयला संकट की समस्या को देखते हुए रेलवे ने माल लदान को प्राथमिकता देते हुए अप्रैल और मई महीने में 36 ट्रेनों को कैंसल कर दिया था। इसके चलते छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्यों में यात्रा करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
ट्रेनों को रद्द करने के रेलवे के फैसले का पहले भी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत पूरी कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया था। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने ट्रेनों को कैंसल करने का विरोध करते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी, लेकिन रेलवे पर इसका कोई असर नहीं हुआ। रेलवे ने बिलासपुर जोन और यहां से गुजरने वाली जिन ट्रेनों को रद्द किया है वे आम जनता के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इनमें से बिलासपुर जोन की एक्सप्रेस और मेमू-डेमू तो यहां की जनता के लिए लाइफ लाइन के समान हैं। खासकर वे ट्रेनें जो बिलासपुर-कटनी रूट पर चलती हैं। ज्यादातर ट्रेनें इसी रूट की है। बिलासपुर-भोपाल, बिलासपुर-रीवा जैसी ट्रेन को काफी महत्वपूर्ण हैं।
कौन-कौन सी एक्सप्रेस ट्रेनें हुईं रद्द…
25 मई से 24 जून तक बिलासपुर एवं भोपाल से रवाना होने वाली बिलासपुर-भोपाल -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
24 मई से 23 जून तक बिलासपुर से रवाना होने वाली बिलासपुर –रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
25 मई से 24 जून तक रीवा से रवाना होने वाली रीवा -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
24 मई से 23 जून तक जबलपुर से रवाना होने वाली अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
25 मई से 24 जून तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
30 मई व 6,13, 20 जून को नांदेड से रवाना होने वाली सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
1, 8,15, 22 जून को सांतरागाछी से रवाना होने वाली सांतरागाछी- नांदेड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
25 मई व 1, 8, 15, 22 जून को रानी कमलापति से रवाना होने वाली रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
26 मई से 2, 9, 16, 23 जून को सांतरागाछी से रवाना होने वाली सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
26, 30 मई एवं 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23 जून को भुनेश्वर एलटीटी द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस भुवनेश्वर रद्द रहेगी।
25, 28 मई एवं 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22 जून को (11) एलटीटी भुवनेश्वर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस एलटीटी रद्द रहेगी।
24, 31 मई एवं 7, 14, 21 जून को पुरी-एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस पुरी से रद्द रहेगी।
26 मई एवं 02,09,16,23 जून को एलटीटी पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस एलटीटी से रद्द रहेगी।
27, 28 मई एवं 2, 3, 10, 11, 17, 18 जून को हटिया एलटीटी द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
29, 30 मई एवं 5, 6, 12, 13, 19, 20 जून को एलटीटी हटिया द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस एलटीटी से रद्द रहेगी।
29 मई एवं 5, 12,19 जून को विशाखापट्टनम एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस विशाखापट्टनम से रद्द रहेगी।
31 मई एवं 07,14,21 जून को एलटीटी विशाखापटनम साप्ताहिक एक्सप्रेस एलटीटी से रद्द रहेगी।
24, 30, 31 मई एवं 6, 7, 13, 14, 20, 21 जून को बिलासपुर -भगत की कोठी द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस बिलासपुर से रद्द रहेगी।
28 मई एवं 2, 4, 9, 11, 16, 18, 23, 25 जून को भगत की कोठी-बिलासपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस भगत की कोठी से रद्द रहेगी।
26, 28 मई एवं 2, 4, 9, 11, 16, 18, 23 जून को बिलासपुर- बीकानेर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस बिलासपुर से रद्द रहेगी।
29, 31 मई एवं 5, 7, 12, 14, 19, 21, 26 जून को बीकानेर- बिलासपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस बीकानेर से रद्द रहेगी।
रद्द होने वाली पैसेंजर स्पेशल गाड़ियां
25 मई से 24 जून तक बिलासपुर एवं रायगढ़ रवाना होने वाली बिलासपुर –रायगढ़ – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
25 मई से 24 जून तक बिलासपुर एवं शहडोल रवाना होने वाली बिलासपुर –शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
24 मई से 23 जून तक रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रायपुर से रद्द रहेगी।
25 मई से 24 जून 2022 तक डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल डोंगरगढ़ से रद्द रहेगी।
25 मई से 24 जून तक इतवारी से रवाना होने वाली इतवारी –रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
25 मई से 24 जून तक रामटेक से रवाना होने वाली रामटेक-नागपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
25 मई से 24 जून तक रायपुर से रवाना होने वाली रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
25 मई से 24 जून तक डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली डोंगरगढ़-रायपुर- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
24 मई से 23 जून 2022 तक गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल गोंदिया से रद्द रहेगी।
25 मई से 24 जून तक झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल झारसुगुड़ा से रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से रद्द होने वाली गाड़ी
25 मई से 24 जून तक गेवरारोड-इतवारी एक्सप्रेस कोरबा-गेवरा रोड़ के मध्य रद्द रहेगी।
समर वेकेशन में यात्रियों को नहीं मिल रही है जगह
एक तरफ समर वेकेशन के बीच में ट्रेनें रद्द होने के बाद यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही थी। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ खचाखच भरी थीं। वहीं, अब फिर से एक माह के लिए बड़ी संख्या में एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल होने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। ट्रेनों में टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रियों को या तो यात्रा रद्द करनी होगी या फिर उन्हें टिकट कैंसिल कराकर दूसरी ट्रेनों में टिकट बुक करानी होगी।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized6 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized16 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized2 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized5 hours ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
-
Uncategorized3 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
