Connect with us

छत्तीसगढ़

जैजैपुर में महिला से हुई अत्याचार, जन चिंतक मंच ने उठाई आवाज

Published

on



दिन शनिवार को जैजैपुर थाने में एक मामला सामने आया ,सुमन महंत नाम की महिला के साथ उसके पति बाबू दास गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई थी। महिला की माने तो कुछ दिन पूर्व महिला के ससुर बटु दास ने बहु को गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी थी। दरसल जैजैपुर में महिला एक छोटा सा नाश्ते का दुकान संचालन करती है,जो कि महिला के ससुराल पक्ष को उसका कामकाज करना ना गवारा है तथा महिला के मुताबिक महिला का पति बाबूदास शराबी है ,घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनका लालन-पालन ढंग से हो सके इसके लिए महिला सुमन महंत एक नाश्ते का दुकान चलाने के लिए मजबूर है। पति शराबी होने के कारण घर मे आर्थिक अभाव बना रहता है ।इतना ही नहीं महिला का पति अपने मित्र गोरे चंद्रा जैजैपुर निवासी के द्वारा भी महिला को प्रताड़ित करता है ।

यह भी पढ़ें   लक्ष्य प्राप्त करने तेज गति से काम करें अफसर: बिलासपुर कलेक्टर


यह मामला जब जन चिंतक मंच के समक्ष आया तब महिला सुमन महंत के साथ जन चिंतक मंच के कार्यकर्ता एम.एल साहू बसंती आदित्य व नोबेंद्र साहू थाना जैजैपुर में पहुंचकर महिला द्वारा उसके पति व ससुर व गोरे चंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया गया ।मामले की जानकारी जन चिंतक मंच के संगठन महा प्रमुख (छत्तीसगढ़) विष्णुकांत मिश्रा और अरुण कुमार सरकार को हुई । तत्पश्चात जैजैपुर थाना प्रभारी से संगठन महा प्रमुख ने खुद दूराभाष पर बात किया जिसमें थाना प्रभारी ने उचित कार्यवाही का भरोसा जताया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का लाभ दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणजनों को भी मिला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अंतरराज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का भांडाफोड़, संचालक समेत 10 आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का लाभ दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणजनों को भी मिला
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending