Connect with us

छत्तीसगढ़

लक्ष्य प्राप्त करने तेज गति से काम करें अफसर: बिलासपुर कलेक्टर

Published

on

Officers should work at a fast pace to achieve the target: Bilaspur Collector

बिलासपुर| कलेक्टर सौरभकुमार ने आज यहां मंथन सभाकक्ष में टीएल मीटिंग में राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं एवं लंबित मामलों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए और तेज गति से काम कर लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का नियमित दौरा कर मॉनिटरिंग करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि धान बेचने आये किसानों को कोई दिक्कत न हो, इसे देखें। रकबा त्रुटि में सुधार के लिए लगभग 1200 मामले बचे हैं। इनका भी जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि गोठानों में पशुओं को खिलाने के लिए 702 ट्राली पैरा का संग्रहण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक, नहीं रहे पूर्व मंत्री कुंवर भानू प्रताप सिंह

65 हजार टन से ज्यादा धान की आवक खरीदी केन्द्रों में दर्ज की जा चुकी है जो कि जिले की अनुमानित लक्ष्य का 16 प्रतिशत है। कलेक्टर ने कहा कि बिलासपुर में भी 1 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक राज्यव्यापी सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान संचालित किया जायेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर शंकास्पद रोगियों की पहचान करने को कहा है। चिन्हित रोगियों की पहचान छुपाकर उनका निःशुल्क इलाज सरकार द्वारा किया जायेगा। बैठक में जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सिरगिट्टी पुलिस को मिली सफलता, दाल मिल की वसुली रकम लेकर भागने वाले को धर दबोचा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर : निवास प्रमाण पत्र की वजह से अब नहीं रूकेगी गीता की पढ़ाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा जनसम्पर्क कर भूपेश सरकार की ढाई वर्ष की नाकामियों को जनता के बीच रखा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending