छत्तीसगढ़
बिलासपुर : कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं
बिलासपुर| कलेक्टर सौरभकुमार ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। आज जनदर्शन में कलेक्टर ने ढाई घंटे तक बड़े इत्मीनान से लगभग 300 लोगों की निजी और सामुदायिक समस्याओं को गंभीरता से सुना। तत्काल सुलझने वाले प्रकरणों का जहां मौके पर ही निराकरण किया गया वहीं गंभीर किस्म के कुछ प्रकरणों को टीएल पंजी में दर्ज करते हुए समय-सीमा में अधिकारियों को निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
मस्तूरी तहसील के कुली गांव की 80 वर्ष से अधिक उम्र की निराश्रित बुजुर्ग महिला शाहीन बाई ने कलेक्टर से मिलकर पेंशन की राशि दिलाने की मांग की। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आत्मीयता पूर्वक उनकी समस्या सुनी। उन्होंने अधिकारियों को पेंशन की राशि 350 रूपए से बढ़ाकर प्रतिमाह 500 रूपए नियमानुसार जारी करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कलेक्टर ने अत्यंत जरूरतमंद एवं गरीब परिवार के 16 लोगों का मौके पर ही राशन कार्ड बनवाकर वितरित करवाया।
एक अन्य प्रकरण में कलेक्टर ने आवेदिका कमलू निशा की समस्या का समाधान भरण-पोषण नियम के तहत् करने के निर्देश बिलासपुर एसडीएम को दिए। आवेदिका ने बताया कि उसने अपना मकान और दुकान अपने बेटे के नाम कर दिया था। लेकिन अब बेटा और बहू उसे साथ नहीं रखते और न ही भरण-पोषण की राशि देते है। कोटा तहसील के ग्राम कुंवारीमुड़ा निवासी ईश्वर नेताम ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने आवेदन दिया।
कलेक्टर ने मामले को टीएल में रखते हुए एसडीएम कोटा को सौंपा। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम सारधा निवासी राजेन्द्र कौशिक सहित अन्य लोगों ने सेवा सहकारी के संस्था प्रभारी एवं सेल्समेन के खिलाफ राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की। इस मामले को खाद्य नियंत्रक देखेंगे। सीपत तहसील के ग्राम मड़ई के सुभाष चंद्र घोसले ने एनटीपीसी सीपत में भू-विस्थापन के तहत रोजगार दिलाने की मांग की।
कलेक्टर ने एसडीएम मस्तूरी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत मंगला की सरपंच रूखमणी पटेल ने कलेक्टर से आंगनबाड़ी उन्नयन के लिए राशि जारी करने की मांग की। कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रतखण्डी के सरपंच ने मैदान समतलीकरण कार्य करवाने की मांग की। कलेक्टर ने मामले को टीएल में रखते हुए सीईओ जिला पंचायत को सौंपा। ग्राम बोड़सरा के परमेश्वर कौशिक ने अरपा भैंसाझार परियोजना के तहत मुआवजा राशि दिलवाने की मांग की। इस मामले को एसडीएम कोटा देखेंगे।
(File Photo)
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
