Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: स्कूल फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर बोला- शादी घरवाले तय करेंगे…

Published

on

बिलासपुर। बैंककर्मी युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने वाला युवक युवती का स्कूल फ्रेंड है। कई सालों बाद उनकी मुलाकात हुई और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह कई महीनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा। फिर बाद में उसने शादी करने से मना से मना कर दिया। इससे परेशान होकर युवती ने उसके खिलाफ सरकंडा थाने में केस दर्ज कराया है। इसके बाद शनिवार को युवती ने FIR दर्ज करा दी और अगले दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

मिली जानाकारी के मुताबिक, सरकंडा क्षेत्र की युवती बैंक में काम करती है। मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर निवासी आशीष अग्रवाल उसके साथ स्कूल में पढ़ता थ। तब दोनों की जान-पहचान और दोस्ती थी। इसके बाद युवती कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर बैंक में जॉब करने लगी। वहीं, आशीष भी अपने कारोबार में लग गया। कई साल बाद दोनों की 2021 में फिर मुलाकात हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान आशीष ने उससे प्यार का इजहार किया और शादी का प्रस्ताव रखा। उसकी बातों पर यकीन कर युवती ने हामी भर दी। आरोप है कि शादी का वादा कर आशीष कई महीनों तक युवती से दुष्कर्म करता रहा। युवती जब भी शादी की बात कहती आरोपी टाल जाता। इससे परेशान होकर युवती ने आशीष पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। पहले तो युवक ने आनाकानी की और फिर शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपी ने कहा कि वह दोस्ती तक ही सीमित रहेगा। शादी अपने घरवालों की मर्जी से ही करेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जन चिंतक मंच ने आरक्षक पुष्पराज सिंह की मृत्यु मामले में उच्च स्तरीय जांच कि मांग की
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   ‘मैं अपने बयान पर कायम’ मंत्री सिंहदेव के समर्थन में उतरे कांग्रेसी, बड़ी संख्या में राजधानी पहुंच रहे कार्यकर्ता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सुकमा: जिला उद्योग प्रबंधक ने की खुदकुशी, जाँच में जुटी पुलिस
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending