छत्तीसगढ़
ग्रामीणों के घरों में आई खुशहाली : सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं ने साकार किए सपने
कुरुद: मजदूरी करने वाली धान बाई की जिंदगी को बदलने वाली योजना साबित हुई। साथ ही इस योजना से न केवल एक परिवार के सपने को पूरा किया बल्कि अन्य जिलों के ग्रामीणों को भी लाभ मिला।
जीवन में हर व्यक्ति का सपना होता है कि, उसका खुद का पक्का मकान हो। जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और हंसी-खुशी के साथ सुखमय जीवन जी सके। गरीब परिवारों के लिए पक्का आवास का सपना, सपना बनकर ही रह जाता है। वहीं अब प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना के अंतर्गत वर्षों का यह सपना साकार हो रहा है। यह मजदूरी करने वाली धान बाई की जिंदगी को बदलने वाली योजना साबित हुई। साथ ही इस योजना से न केवल एक परिवार के सपने को पूरा किया बल्कि अन्य जिलों के ग्रामीणों को भी लाभ मिला। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना ने खड़मा निवासी कुलेश्वरी के सपने को भी साकार किया।
केंद्र सरकार की दो योजनाएं बनीं मील का पत्थर
धमतरी जिले के ग्राम पंचायत मारागांव निवासी धान बाई जो की पेशे से मजदूरी करती थी। उसका सपना था कि, वह एक पक्के मकान में अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जिए। जिसके लिए केंद्र सरकार की दो योजनाएं मील का पत्थर साबित हुई। उसे सम्मान भरा जीवन यापन करने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 90 दिनों तक के रोजगार के साथ 19 हजार 890 रुपये मजदूरी मिली।

कर रहे सुरक्षित और आनंदित जीवन व्यतीत
साथ ही उसके पक्के मकान के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से 2 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई। जिससे न केवल उन्होंने अपने घर का निर्माण कराया बल्कि बची हुई राशि से आगे के जीवन के लिए सहेज कर रखा। धान बाई ने केंद्र व राज्य सरकार का इस योजना के सफल संचालन व मदद के लिए आभार जताया। साथ ही कहा कि, आज उसका पूरा परिवार सुरक्षित और आनंदित जीवन व्यतीत कर रहा है।
महत्वकांक्षी योजना ने कुलेश्वरी के सपने को किया साकार
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से लोगों के सपने साकार हो रहे हैं। ग्राम पंचायत खड़मा निवासी कुलेश्वरी पहरिया पहले मिट्टी के कच्चे मकान में असुविधाओं के साथ रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन कर रही थी। उसका भी सपना था कि, उसके बच्चे और परिवार पक्के मकान में रह सकें। जब भी बारिश होती थी छत टपकने के साथ आंखों के आंसू उसके सपनों के आशियाने को धुंधला करता था। आज केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना ने केवल उसके सपनों को पूरा किया बल्कि आज उन्हें एक सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया।
कई समस्याओं का करना पड़ता था सामना
कुलेश्वरी पहरिया बताती है कि, कच्चे मकान में रहने के कारण असुविधा तो होती ही थी साथ ही उसे पक्का मकान बनाना असंभव लगने लगा था। कुलेश्वरी बताती है कि, मिट्टी और घासफूस से ढंके खपरे का घर होने के कारण बरसात के दिनों में पानी का टपकना, जमीन में नमी आ जाना, दीवारों में सीलन व कई अन्य प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज सरकार ने उसके इस सपने को पूरा किया जिसके लिए उसने राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार का भी आभार व्यक्त किया। कुलेश्वरी को अलग-अलग किश्तों के माध्यम से 2 लाख 19 हजार 890 रूपये की अनुदान राशि प्राप्त हुई, जिससे उसका सपना पूरा हुआ और उनका पूरा परिवार चिंतामुक्त हो गया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
