छत्तीसगढ़
देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल एवं डीजल के दामों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, केन्द्र की मोदी सरकार के लिए कोरोना आपदा ”पैसा कमाने का अवसर है”
बिलासपुर| छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल एवं डीजल के दामों पर कांग्रेस के द्वारा शहर के विभिन्न पेट्रोल पंप के सामने तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया, नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके लिए कोरोना आपदा ‘पैसा कमाने का अवसर है. पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदेशव्यापी प्रदर्शन में नगर विधायक शैलेष पाण्डेय नेहरू चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि ‘आज जब जनता कोरोना वायरस के संकट से त्रस्त है. महंगाई बढ़ती जा रही है. लोग भूखों मर रहे हैं. पेट्रोल एवं डीजल पर केंद्र सरकार ने लगातार शुल्क बढ़ा रही है, पेट्रोल 100 रूपये तक पहुंच गया है.
केन्द्र की मोदी सरकार के लिए कोरोना आपदा ”पैसा कमाने का अवसर है
नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि, ‘जैसा मोदी जी कहते हैं आपदा में अवसर, उनके लिए कोरोना वायरस आपदा में अवसर है, पैसा कमाने के लिए पेट्रोल एवं डीजल महंगा, हर चीज में भ्रष्टाचार, हो रहा है, वर्ष 2014 में जब केंद्र में मोदी सरकार ने शपथ ली तब पेट्रोल का भाव लगभग 72 रुपये प्रति लीटर था और अब पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर हो गई है. नगर विधायक ने केन्द्र सरकार से मांग की कि कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दाम कम होने का पूरा फायदा जनता को दिया जाए. उन्होंने कहा, ‘केन्द्र सरकार को केंद्रीय आबकारी शुल्क कम करना चाहिए ‘जब से मोदीजी आए हैं, तब से डीजल एवं पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही है, ज्यादा शुल्क लगने लगा है.
नेहरू चौक पेट्रोल पंप में प्रदर्शन कर नगर विधायक ने दर्ज कराया विरोध
नगर विधायक ने कहा, ‘भाजपा सरकार ने पिछले 7 साल में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में बार-बार भारी बढ़ोतरी करके पेट्रोल-डीजल की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है। इस सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें आज 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुकी हैं और डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर होने के कगार पर हैं।’ इस दौरान चंद्र प्रदीप बाजपाई, पंकज सिंह, मोती थावरानी, टाटा महाराज, बप्पी भंडारी, धर्मेश शर्मा, राकेश शर्मा, शेख अययुब, पार्षद रामा बघेल, समीर अहमद काशी रात्रे, बंटी गुप्ता, सुबोध केसरी, सतीश गोयल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, शहर संगठन, पदाधिकारीगण शामिल हुए।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized22 hours ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized2 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
