Connect with us

छत्तीसगढ़

वाहन पार्किंग विषय पर यातायात पुलिस की व्यापारियों के साथ बैठक

Published

on

बिलासपुर| पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल के आदेश पर शहर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित करने यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया था।आदेश के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) ललिता मेहर द्वारा यातायात व्यवस्था में और अधिक सुधार हेतु निरंतर पेट्रोलिंग, सघन चेकिंग अभियान, नो पार्किंग की व्यवस्था एवं नो पार्किंग पर कार्यवाही डीजल एवं पैट्रोल ऑटो को निर्धारित स्थानों पर ऑटो स्टैंड लगाना आदि कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।

शहर यातायात व्यवस्था के अंतर्गत पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने आज स्थानीय बिलासागुड़ी में लिंक रोड के दुकान संचालक/ व्यापारियों की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(यातायात) रोहित बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) ललिता मेहर द्वारा बैठक ली गई।बैठक में मूल रूप से शॉपिंग कॉन्प्लेक्स के बेसमेंट पार्किंग, निर्धारित पार्किंग स्थान पर वाहन खड़ा करना, नो पार्किंग बोर्ड, पार्किंग बोर्ड लगाना, निर्धारित यलो लाइन के अंदर वाहन पार्किंग करना, संभव हो तो पार्किंग हेतु निजी गार्ड का प्रबंध करना विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें   क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा अंपायर एवं स्कोरर वर्कशॉप प्रारंभ

बैठक में दुकान संचालक एवं व्यापारियों द्वारा पार्किंग में होने वाली असुविधा एवं मुख्य सड़क मार्ग में वाहन खड़ी करने की समस्या एवं बेसमेंट पार्किंग में होने वाली दिक्कतों से अवगत कराया। जिसे बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा यथाशीघ्र व्यवस्था में सुधार किया जाएगा बताते हुए स्थान का निरीक्षण किये जाने की बात कही गई जिसमे व्यापारियों का सहयोग की आवश्यता होगी।पार्किंग बैठक के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल ने बताया कि नगर अब महानगर का स्वरूप ले रहा है, जिससे यातायात का दबाव एवं पार्किंग की समस्या निरंतर बन रही है, जिसके लिए यातायात पुलिस निरंतर व्यवस्था दुरुस्त कर रही है इसी संबंध में आज व्यापारियों की बैठक ली गई।

यह भी पढ़ें   CG: मजदूर की बेटी की जान बचाने 16 करोड़ का अमेरिकी इंजेक्शन लगेगा

उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)ललिता मेहर ने बताया कि अच्छी यातायात व्यवस्था के लिए सर्वप्रथम वाहन चालक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थान में पार्क करना सुनिश्चित करें साथ ही यातायात पुलिस का सहयोग करने से हम नगर में एक अच्छी व्यवस्था दे सकते है। सोमवार की बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(यातायात) रोहित बघेल उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)ललिता मेहर, लिंक रोड यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक एस0 एक्का एवं दुकान संचालक व्यापारी मनोज यादव, महेश कुमार, देवानंद बजाज, तेजपाल सलूजा सतीश लाल अन्य उपस्थित रहें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   लूट का आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बोरे-बासी तिहार में मुख्यमंत्री भूपेश ने श्रमिकों के साथ लिया बोरे-बासी का स्वाद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending