छत्तीसगढ़
walkathon में शामिल हुए हजारों की संख्या में बिलासपुरवासी, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों व महिलाओं के अधिकारों की दी गयी जानकारी
बिलासपुर पुलिस द्वारा मेवरिक फ़ाउंडेशन के सहयोग से बिलासपुर ज़िले में महिलाओं पर हो रहे अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेस के लिए ‘वॉक ए कॉज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस अभियान में रिवर व्यू से राजेंद्र नगर चौक और वापस रिवर व्यू जाने के लिए रविवार 3 जुलाई सुबह 6:30 बजे 3 किलोमीटर की पैदल यात्रा की गयी।
इस ‘वॉक ए कॉज’ कार्यक्रम की शुरुआत SSP श्रीमती पारुल माथुर द्वारा झंडी दिखाकर की गयी।रिवर व्यू से शुरू हुई इस वॉक में शहर के लगभग सभी समाज सेवी संस्थाओं, बड़ी संख्या में स्कूल व कालेज के युवाओं ने हिस्सा लिया। रिवर व्यू से शुरू होकर प्रताप चौक, देवकीनंदन चौक से गुजरते हुए नेहरू चौक व राजेंद्र चौक से वापस रिवर व्यू के रास्ते प्रतिभागियों द्वारा तीन किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी की गई। इस आयोजन में पुलिस कर्मियों, ज़िला प्रशासन व अन्य विभाग की महिलाएँ, प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथीगण, विभिन्न खिलाडियों, NCC व NSS के विद्यार्थियों एवं शहर के नागरिकों सहित 1000 लोगों ने भाग लिया।
इस ‘वॉक ए कॉज’ आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों व महिलाओं के अधिकारों की जानकारी देना एवं महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं को एकजुट करना था।
इस दौरान जन जागरूकता के माध्यम से महिलाओं, बच्चों व पुरुषों को अपराधों व अधिकारों की जानकारी दी गयी।शहर के विभिन्न स्कूलों व कालेजों में साथ ही सिनेमा हॉल एवं मॉल में जागरूकता अभियान चलाया गया
।
दिनांक 02.07.22 को 36 मॉल में जागरूकता अभियान के साथ बैंड का आयोजन किया गया एवं मैग्नेटो मॉल में फ़्लैश मॉब का भी आयोजन किया गया।
3 Km की पैदल यात्रा के उपरांत ‘वॉक ए कॉज’ कार्यक्रम का समापन किया गया। ज़िला पुलिस द्वारा सभी समाजसेवी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized19 hours ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
