छत्तीसगढ़
चित्रकूट आईसोलेशन सेंटर में 50 ऑक्सीजनटेड बेड और बढेंगे, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
बिलासपुर। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए चित्रकूट आईसोलेशन सेंटर में 50 आॅक्सीजनेटेड बेड और बढ़ाया जा रहा है। आज कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आईसोलेशन सेंटर का जायजा लेकर अधिकारियों को जल्द से जल्द सेवा शुरू करने के निर्देश दिए।

चित्रकूट आईसोलेशन सेंटर में वर्तमान में 100 बेड संचालित है। आवश्यकता को देखते हुए 50 आॅक्सीजन बेड और बढ़ाए जा रहे है। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। कलेक्टर ने आज सेंट्रल आॅक्सीजन पाईप लाइन डालने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां कार्यरत कर्मचारियों को दो से तीन दिवस के भीतर आॅक्सीजन बेड के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।

आईसोलेशन सेंटर की व्यवस्थाओं को परखा –
कलेक्टर ने आईसोलेशन सेंटर में कार्यरत डाॅक्टर और स्टाफ से चर्चा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को दिए जा रहे उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हो रहे तारबहार निवासी 68 वर्षीय मरीज जवाहर लाल पाली से चर्चा कर सेंटर में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
बालमुकुंद स्कूल टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण –
कलेक्टर ने आज बालमुकुंद स्कूल में 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए चलाये जा रहे टीकाकरण का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां कार्यरत टीकाकरण टीम को टीकाकरण कार्य व्यवस्थित तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंत्योदय कार्डधारी व्यक्तियों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में लेकर उनका वैक्सीनेशन करने कहा। टीकाकरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करने कहा। टीकाकरण कर रहे कर्मचारियों से वैक्सीन की जानकारी भी ली।
तिफरा फ्लाईओवर का निरीक्षण –
कलेक्टर ने आज तिफरा फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। वहां मौजूद इंजीनियर एवं अन्य कर्मचारियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य जल्द करने कहा। मौके पर कार्य की तकनीकी चीजों को भी उन्होंने देखा। बीटी का कार्य दो से तीन दिवस के भीतर करने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized4 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized5 days ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized3 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized7 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized6 days ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
