Connect with us

कोरोना

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने किया सिम्स कॉलेज व हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, भवन मरम्मत प्राथमिकता से करने का निर्देश

Published

on

बिलासपुर, 12 जून 2021। स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने आज सिम्स मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों भवनों में आवश्यकतानुसार मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिया।


डॉ. शुक्ला ने सिम्स मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।

इनमें फोरेन्सिक, माइक्रोलॉजी, एनॉटामी विभाग आदि शामिल हैं। उन्होंने अस्पताल में सीटी, एमआरआई, ऑक्सीजन प्लांट, ऑपरेशन थियेटर, वायरोलॉजी लैब, सेन्ट्रल लैब गये की व्यवस्था देखी और आवश्यक निर्देश दिये। दोनों भवनों की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली और कहा कि जहां मरम्मत की जरूरत है उसे जल्द से जल्द पूरा करें।

यह भी पढ़ें   सांसद सप्तगिरी शंकर होंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सचिव, सूची जारी

सीवरेज की समस्या के निराकरण का भी निर्देश उन्होंने दिया। मेडिकल कॉलेज में जो भी कमियां हैं उन्हें दूर करने के लिये कॉलेज प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिये। स्टाफ की कमी के सम्बन्ध में भी उन्होंने डीन डॉ. तृप्ति नागरिया से चर्चा की। उन्होंने डीन को निर्देशित किया कि कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है इसलिये मेडिकल छात्रों की ऑफलाइन पढ़ाई शीघ्र चालू करने की तैयारी करें। अभी छात्र अपने घरों में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं।

डीन डॉ. नागरिया ने उन्हें कोरोना के तीसरी लहर के हिसाब से अस्पताल में की जा रही तैयारी के सम्बन्ध में जानकारी दी। डॉ. शुक्ला ने सभी विभागों के एचओडी और स्टाफ से भी चर्चा की।
डॉ. शुक्ला ने कोनी में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने खोला मोर्चा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर व जिला पंचायत सीईओ श्री हैरिश एस. भी उपस्थित थे।

कोरोना

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल

Published

on

रायपुर।  देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।

यह भी पढ़ें   सांसद सप्तगिरी शंकर होंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सचिव, सूची जारी

Continue Reading

कोरोना

पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर कलेक्टर-एसपी ने वीरता और सेवा को किया सलाम
Continue Reading

कोरोना

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज

Published

on

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने खोला मोर्चा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending