Connect with us

छत्तीसगढ़

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने किया सिम्स कॉलेज व हॉस्पिटल का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Published

on

बिलासपुर। स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने आज सिम्स मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों भवनों में आवश्यकतानुसार मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिया।
 

डॉ. शुक्ला ने सिम्स मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इनमें फोरेन्सिक, माइक्रोलॉजी, एनॉटामी विभाग आदि शामिल हैं। उन्होंने अस्पताल में सीटी, एमआरआई, ऑक्सीजन प्लांट, ऑपरेशन थियेटर, वायरोलॉजी लैब, सेन्ट्रल लैब गये की व्यवस्था देखी और आवश्यक निर्देश दिये। दोनों भवनों की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली और कहा कि जहां मरम्मत की जरूरत है उसे जल्द से जल्द पूरा करें। सीवरेज की समस्या के निराकरण का भी निर्देश उन्होंने दिया। मेडिकल कॉलेज में जो भी कमियां हैं उन्हें दूर करने के लिये कॉलेज प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिये। स्टाफ की कमी के सम्बन्ध में भी उन्होंने डीन डॉ. तृप्ति नागरिया से चर्चा की। उन्होंने डीन को निर्देशित किया कि कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है इसलिये मेडिकल छात्रों की ऑफलाइन पढ़ाई शीघ्र चालू करने की तैयारी करें। अभी छात्र अपने घरों में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं।
  

यह भी पढ़ें   विश्व आदिवासी दिवस आज, बस्तर-सरगुजा को आज मिलेगी 1 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात

डीन डॉ. नागरिया ने उन्हें कोरोना के तीसरी लहर के हिसाब से अस्पताल में की जा रही तैयारी के सम्बन्ध में जानकारी दी। डॉ. शुक्ला ने सभी विभागों के एचओडी और स्टाफ से भी चर्चा की।
डॉ. शुक्ला ने कोनी में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर व जिला पंचायत सीईओ हैरिश एस. भी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, आदेश जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आज करें भगवान शिव की आराधना, जीवन में नहीं आएगी कोई बाधा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति…
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending