छत्तीसगढ़
शिविरों में किसान किताब, खाता विभाजन, नामांतरण के मामलों का प्राथमिकता से करें निराकरण: बिलासपुर कलेक्टर
बिलासपुर| जिले के कलेक्टर सौरभ कुमार ने मंथन सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक ली। उन्होंने राजस्व शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा की राजस्व शिविर केवल प्रमाण पत्र बनाने के लिए नहीं है बल्कि राजस्व के मूल काम जैसे खाता विभाजन, नामांतरण, किसान किताब वितरण पर ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता है ताकि ग्रामीणों एवं किसानों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को मौका-मुआयना कर शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करने के लिए भी निर्देशित किया। कलेक्टर ने बारिश के कारण जानहानि के मामलों में पीड़ितों को पूरी संवेदनशीलता के साथ तत्काल राहत दिलाने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के समय में घरों की टूँट-फूँट, सांप बिच्छू काटने तथा आकाशीय बिजली से मौत की घटनाएं ज्यादातर आती हैं।
ऐसे लोगों को आरबीसी 6-4 के तहत तत्काल राहत दिए जाएं। ऐसे प्रकरण कलेक्टर कोर्ट आने में विलम्ब नहीं होने चाहिए।
कलेक्टर ने टीकाकरण की धीमी प्रगति पर नाराज़गी जाहिर करते हुए लक्ष्यनुरूप टीकाकरण बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। फिलहाल प्रतिदिन लगभग 6 हजार टीके लग रहे हैं। कलेक्टर ने लोगों को मोबिलाइज कर टीकाकरण केन्द्रों पर लाने को कहा है। उन्होंने स्कूल और हाटबाजार में प्राथमिकता से टीका लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों को टीके लगाना हमारा लक्ष्य है। इसकी प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर निर्धारित करें। कलेक्टर ने सहकारी समितियों में खाद उपलब्धता और वितरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को समिति कार्यालयों में खाद संबंधी दिक्कतें नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि समितियों में पर्याप्त खाद की उपलब्धता है। उन्होंने बैगा जैसी पिछड़ी जनजाति के लोगों को खेत सुधार के काम में लेने के लिए भी कहा। आदिम जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि खेत मरम्मत के कार्य के लिए 2300 किसानों के प्रस्ताव बहुत जल्द स्वीकृत होंगे। मनरेगा के तहत इसकी मंजूरी भी दी जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने कर्मचारी कल्याण से जुड़े मामलों पर भी विचार किया। उन्होंने जिला स्तरीय स्थापना वाले कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए साल में दो बार पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित करने भी निर्देशित किया।
कलेक्टर ने राजीव युवा मितान क्लब के गठन के संबंध में जानकारी ली तथा क्लबों के गठन में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने सी मार्ट, गौठानों में गोबर खरीदी, स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना, धान के बदले अन्य फसल, वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, सुपोषण अभियान, राजीव गांधी आश्रय योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर योजना आदि योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए समय-सीमा में लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
राजस्व प्रकरणों का निराकरण तेजी से करें –
कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों, अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा, व्यपवर्तन, नक्शा-बंटाकन, डिजिटल हस्ताक्षर, खाता विभाजन, अभिलेख शुद्धता, नजूल आदि लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने पटवारी एवं तहसीलदारों को अपने-अपने मुख्यालयों में रहने और तत्परता से कार्य करने के लिए कहा।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयश्री जैन, एडीएम राम अघारी कुरूवंशी, वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत, नगर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी सहित सभी अनुविभागों को एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized38 minutes ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
