छत्तीसगढ़
धमतरी: नक्सल मोर्चों में जिले के 38 शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित
धमतरी| राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नक्सल मोर्चों में मुठभेड़ के दौरान जिले के 38 शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय में स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट, पंचायत एवं ग्रामीण विकास शकुन्तला साहू द्वारा शॉल और श्रीफल भंेटकर सम्मानित किया गया। इनमें ग्राम बरबांधा के शहीद निरीक्षक देवनाथ नागवंशी, आमगांव के विनोद ध्रुव, उपनिरीक्षक कोमल सिंह साहू के परिजन शामिल हैं।
इसी तरह ग्राम पदमपुर के प्रधान आरक्षक शिवप्रसाद शर्मा, ग्राम सातबहना के सियाराम ध्रुव, गट्टासिल्ली के महावीर मरकाम, दानीटोला वार्ड धमतरी के चंद्रशेखर रंगारी, ग्राम कोकड़ी के नकुल ध्रुव, खड़पथरा के देवनाथ नाग तथा ग्राम-मल्हारी के श्री विरेन्द्र सोम के परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही नारधा, मगरलोड के शहीद आरक्षक ललित दीवान, सिंगपुर (कमईपुर) के श्री राधेश्याम नागवंशी, लाईनपारा नगरी के धर्मेन्द्र साहू, कोटपारा नगरी हेमन्त सोम, बाजारपारा नगरी के प्यारेलाल सोम, छिपली के खिलावन बिसेन, फरसियां के रतनलाल मरकाम, ग्राम-संबलपुर के नारायण सोरी, गागरा के संतोष कुमार, ग्राम-सांकरा के नोहरू राम नेताम, ग्राम-जैतपुरी के शहीद आरक्षक शिवकुमार कोर्राम के परिजनों को सम्मानित किया गया।
इसी तरह ग्राम-पोड़ागांव, सिहावा के शहीद आरक्षक विजय सूर्याकर, ग्राम-सेमरा के धनराज ध्रुव, विश्रामपुर के भूषण मंडावी, ग्राम-रावनसिंघी के वासुदेव ध्रुव, नवागांव-श्यामतराई के रामेश्वर ध्रुव, नगरी के अमजद खान, पण्डरीपानी के खगेन्द्र कुमार कश्यप, आमगांव के चन्द्रहास ध्रुव, ग्राम-मारगांव के छबिलाल कांशी, ग्राम-भीतररास के नवल किशोर शांडिल्य, ग्राम-भैंसासांकरा के आदित्य साहू, कौहाबाहरा के निर्मल कुमार नेताम, परेवाडीह के टिकेश्वर कुमार ध्रुव तथा ग्राम डोकाल के शहीद आरक्षक तीला राम ठाकुर के परिजनों का सम्मान किया गया। साथ ही ग्राम छिंदभर्री के शहीद सहायक आरक्षक कैलाश नेताम, ग्राम-अर्जुनी के शहीद एस.पी.ओ. तीरण सिंह मांझी के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसी तरह बजरंग चौक नगरी के शहीद आम नागरिक अभिषेक गोलछा के परिजनों को मुख्य अतिथि द्वारा मुख्य समारोह स्थल में सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized23 hours ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 hours ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
