छत्तीसगढ़
यातायात जागरूकता सप्ताह से शहरवासियों को मिल रहा लाभ
बिलासपुर। यातायात जागरूकता सप्ताह के पांचवे दिवस बिलासपुर के प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस के साथ एन0सी0सी0 के सीनियर डिवीजन लेफ्टिनेंट श्री आशीष शर्मा के नेत्तित्व में छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात के अनुभवी जवानों की उपस्थिति में यातायात का मैनुअल रुप से संचालन कराया जा रहा है, साथ ही यातायात पुलिस द्वारा पी0एस0 सिस्टम के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने दी गई।
यातायात पुलिस द्वारा क्षेत्रीय परिवहन विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग एवं ट्रक मालिक संघ बिलासपुर के समन्वय एवं सहयोग से बिलासपुर रायपुर हाईवे 130 में गुंबर पेट्रोल पंप परिसर में हाईवे पर चलने वाले विभिन्न प्रकार के भारी वाहन चालको जैसे ट्रक,ट्रेलर,एक्सेल मल्टी एक्सल चालक एवं परिचालकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं दक्ष टेक्नीशियन की टीम द्वारा अपनी सेवाएं दी गई।
शिविर में चालक परिचालकों का ब्लड शुगर,रक्तचाप,आंखों की जांच के साथ-साथ खान-पान एवं साफ-सफाई की भी जानकारी दी गई।आज के शिविर में हाईवे पर चलने वाले 137 चालक परिचालकों ने शिविर का लाभ लिया।
स्वास्थ्य शिविर में सड़क सुरक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्य ट्रक मालिक संघ के अशोक श्रीवास्तव, राजकुमार सुखवानी , अब्दुल हमीद सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य एवं यातायात पुलिस विभाग से निरीक्षक सुनील कुर्रे, सतीश पांडे, प्रकाश बाबू कुर्रे मनोहर साहू, कुंजराम जगत, प्रधान आरक्षक पुरेन्द्र सिंह ठाकुर,आरक्षक सुनील सिंह राठौर,रहे।
इसी प्रकार यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग तथा जिले की हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों एवं उनके निदान हेतु भारी वाहन चालकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा कर वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने, वाहन के रखरखाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
शिविर के पांचवें दिवस स्थानीय पुलिस परेड मैदान में चल रहे लर्निंग लाइसेंस शिविर में 150 लोगों का लर्निंग लाइसेंस बना कर उन्हें वितरण किया गया, इसी प्रकार 92 लोगों ने अपने वाहन का जनरल इंश्योरेंस कराया, 105 वाहन चालकों द्वारा अपने वाहन का दुआ उत्सर्जन जांच करा कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया, विदित हो कि जनहित में लगाए गए इस शिविर का आयोजन दिनांक 18 सितम्बर एवं 24 को भी संचालित किया जाएगा।
“दिनाँक 23/09/2022” ⬇️
जिला पुलिस बल के तत्वाधान में -“जुंबा एवं वॉक थलान”- का आयोजन दिनांक 23 सितंबर प्रातः 6:00 बजे अरपा रिव्हर व्यू से प्रारंभ होकर नेहरू चौक तक वही से वापस रिव्हर व्यू पहुंचेगा,इस दौरान गीत-संगीत एरोबिक एक्सरसाइज के साथ-साथ यातायात नियमो की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में नगरवासी कार्यक्रम में शामिल होवे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
