छत्तीसगढ़
लंबे समय से शराब बिक्री के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने एवं बलात्कार करने के मामले में आरोपी को किया गया गिरफ्तार
- मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.05.2022 को सूचना मिला की तंदूरी तड़का फैमिली रेस्टोरेंट का संचालक निखिल गुप्ता अपने स्कूटी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करने हेतु रखा है सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही हेतु फैमिली रेस्टोरेंट तंदूरी तड़का के सामने पहुंचा जो निखिल गुप्ता यामहा स्कूटी क्रमांक CG 10 AU 4613 में एक सफेद रंग के थैला व काला रंग का पिट्ठू बैग में कुछ सामान लेकर आया जिसे घेराबंदी किया पुलिस को देखते ही यामाहा स्कूटी का चालक निखिल गुप्ता स्कूटी में रखे सामान को छोड़ कर भाग गया, स्कूटी चेक करने पर 16 सिंबा बियर कुल 10.400 लीटर कीमती ₹3200 एवं एक काले रंग का पिट्ठू बैग में 5 नग पार्टी स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब 3.7 लीटर कीमती ₹270 कुल मात्रा 14.10 लीटर अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त यामाहा स्कूटी CG10 AU 4613 कीमती ₹20000 कुल कीमती ₹25950 को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सबूत पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी घटना के बाद से फरार था जिसे आज दिनांक 17.08.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी – निखिल गुप्ता पिता राजकुमार गुप्ता उम्र 28 साल साकिन मेन रोड कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर
- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.08.2022 को प्रार्थीया थाना उपस्थिति का रिपोर्ट दर्ज कराई कि जागेश सिह जगत पिता मोहित राम जगत उम्र 25 साल साकिन बरगन,अगरियापारा चौकी जूनापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर तथा डरा धमका कर कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाया है रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान 24 घंटे के अंदर आरोपी जागेश सिंह जगत को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।
आरोपी – जागेश सिंह जगत पिता मोहित राम जगत उम्र 25 साल साकिन बरगन अगरिया पारा चौकी जूनापारा थाना थाना तखतपुर जिला बिलासपुर
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized16 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
