Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: फरसा से आने जाने वाले लोगो को डराने और धमकाने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

Published

on

बिलासपुर। दिनांक 14.07.2023 को आम लोगों के द्वारा सूचना दिया गया कि बन्नाक चैक सिरगिट्टी बरैया ढाबा के पास सूरज राजपूत नामक व्यक्ति एक स्टील का धारदार फरसा दिखाकर रोड मे आने जाने वाले मजदूरों एवं राहगीरों मे आंतक मचाकर भय पैदा कर रहा है सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी तत्काल टीम गठित कर बन्नाक चैक स्थित बरैया ढाबा के पास संदेही को पकडने का प्रयास किया गया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे लोगों के सहायता से पकडा गया।

संदेही अपने पास एक स्टील का फरसा रखा हुआ था जिसका नाम पूछने पर अपना नाम सूरज राजपूत उर्फ बरैया पिता रामखिलावन राजपूत उम्र 20 वर्ष निवासी कीर्तिनगर नयापारा सिरगिट्टी का का रहना बताया।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा : महिलाओं को जागरूक और न्याय दिलाने जिले में पहुंची महतारी न्याय रथ

संदेही के कब्जे से एक स्टील का फरसा जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से धारा 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत् विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजन को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक पौरूष पुर्रे, प्र.आर. 610 शोभित केवट, आरक्षक संजय यादव, शशीकांत जायसवाल, अशोक कोरम, विरेन्द्र राजपूत, विरेन्द्र साहू एवं अफाक खान की अहम भूमिका रही।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सरकंडा पुलिस का सट्टा माफियाओं पर शिकंजा, दो गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नवरात्रि पर मुख्यमंत्री भूपेश ने सपरिवार अपने भिलाई निवास में किया कन्या पूजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ‘देसी मॉम’ ने उड़ाया था GUCCI बेल्ट का मजाक, अब पहनकर बिखेरे जलवे, फोटो वायरल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending