Connect with us

कोरोना

अमेरिका का सबसे बड़ा हॉस्पिटल छत्तीसगढ़ को करेगा मदद, ‘मेयो क्लीनिक’ छत्तीसगढ़ में देगी कंसल्टेंसी

Published

on

रायपुर 04 मई 2021: प्रदेश व देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के मध्य शासन-प्रशासन निरंतर नई योजनायें बनाकर संक्रमण को सीमित करने पर कार्य कर रहे हैं।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव जी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था “मेयोक्लिनिक” के प्रतिनिधि से चर्चा की।

इस विषय पर वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने बताया है कि इस अंतरराष्ट्रीय संस्था “मेयोक्लीनिक” में लगभग 4-5 हज़ार प्रॉफेशनल वैज्ञानिक एवं 40-50 हज़ार अन्य कर्मी जुड़े हैं, यह संस्थान 3 प्रतिष्ठानों के माध्यम से अलग-अलग शहरों में कार्य करती है।

इस चर्चा के विषय में बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस संस्थान के माध्यम से हम स्वास्थ्य क्षेत्र में किस प्रकार कार्य कर सकते हैं इस पर विस्तृत बातचीत हुई।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना 26 नए कोरोना मरीज, 21 हुए स्वस्थ

उन्होंने आगे बताया कि इस चर्चा के दौरान संस्था में कार्यरत भारतीय मूल के लोगों ने संकट की इस घड़ी में भारत के लिए कार्य करने की इच्छा जाहिर की जिसे जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।

इसके साथ ही वर्तमान व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, घरों से अस्पताल तक पहुंचने की व्यवस्था, घरों में रहते समय प्रबंधन की व्यवस्था एवं आईसीयू में प्रबंधन समेत अन्य महत्वपूर्ण विषय पर भी मेयोक्लीनिक के प्रतिनिधि से चर्चा की गयी, जिसमें उन्होंने सहर्ष अपने अनुभव साझा करते हुए आगामी समय में सुझाव भेजने का उल्लेख किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरोना

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल

Published

on

रायपुर।  देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 अगस्त से

Continue Reading

कोरोना

पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इस यूनिवर्सिटी के 19 हजार छात्रों के रुकेंगे रिजल्ट
Continue Reading

कोरोना

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज

Published

on

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: IED ब्लास्ट में एक जवान घायल, 5 बम बरामद
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending