छत्तीसगढ़
CPCBL कंपंनी से डीजल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर डीजल जब्त
बिलासपुर| मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनराखन सिंह क्षत्रिय पिता स्व. चमरू सिंह क्षत्रिय उम्र 54 वर्ष निवासी पौंसरा थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग.) का दिनांक 24.08.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सिरगिट्टी स्थित कंपनी सीपीसीबीएल मे लोडर मशीन सीजी10एजी 3146 को दिनांक 23-24.08.2022 मे ड्राईवर लव ंिसंग को चलाने के लिये दिया गया था जिसने दिनांक 24.08.2022 के रात्रि 01.30 बजे लोडर मशीन के डीजल टैंक के नीचे का नट बोल्ट को एलंकी पाना से खोलकर 20-20 लीटर के दो जेरिकने मे एक जेरीकने मे पूरा भरा एवं दूसरे जेरीकने मे आधा भरा करीबन 30 लीटर डीजल चोरी किया जिसे गार्ड दीपक कुमार दुबे द्वारा मौके पर पकडा गया रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण मे विवेचना के दौरान आरोपी लव सिंग गोड पिता रामकुमार गोड उम्र 24 वर्ष निवासी खरकेना थाना हिर्री जिला बिलासपुर एवं चोरी हुये डीजल को सीपीसीबीएल कंपंनी के अधिकारियों से बरामद कर आरोपी लव सिंह गोड का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिन्होने अपने मेमोरेण्डम कथन मे लोडर मशीन से 02 जेरीकेन मे डीजल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी हुये 02 जेरीकेन मे 30 लीटर डीजल 3000 रू. जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से दिनांक 24.08.2022 को 18.00 बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी जाकर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, प्र.आर. 678 चिरंजीवी राठौर, आरक्षक मुकेश दिव्य, बृजनंदन साहू एवं संजीव जांगडे की अहम भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized22 hours ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized7 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized19 hours ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized3 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized14 hours ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized6 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
