छत्तीसगढ़
Bilaspur: कूटरचित दस्तावेज को असल के रूप में उपयोग करने वाली आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार
आरोपीया का नाम पता :
01 स्वाति गुप्ता पति प्रतिक गुप्ता उम्र 37 साल निवासी नुसरतपुरा पोस्ट आफिस गली गाजियाबाद थाना सिटी कोतवाली गाजियाबाद उ०प्र०
पूर्व में गिरफ्तारी आरोपी :
01 सुशांत गुलहरे पिता स्वं धनश्याम गुलहरे उम्र 42 वर्ष निवासी टिकरापारा मन्नू चौक थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर छ0ग0,
02 किरण गुलहरे पति स्वं धनश्याम गुलहरे उम्र 32 वर्ष निवासी टिकरापारा मन्नू चौक थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर छ0ग0
बिलासपुर| प्रार्थी प्रार्थी मनीषा देश पाण्डेय रिपोर्ट दर्ज कराया कि हमारे संयुक्त खाते की भूमि मौजा मोपका प.ह.नं. 29 तह. व जिला बिलासपुर खसरा नं. 1305, 1306, 1308 / 1 व 1331 में स्थित हैं। प्रशांत गुलहरे ने अपने पिता घनश्याम गुलहरे के नाम पर जिला पंजीयन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों से सांठ गांठ करके कूटरचना द्वारा हमारी उक्त भूमि के विक्रय पत्र की सत्यापित प्रति बनवाई है, जिसमें हमारे दादाजी स्व. पुरूषोत्तम राव दिघ्रस्कर पिता स्व. विश्वनाथ राव दिघ्रस्कर के द्वारा उक्त भूमि को घनश्याम गुलहरे पिता रामदास गुलहरे को दिनांक 26.03.1962 में बिकी करना बताया गया है, जबकि उनके पास उक्त कूटरचित विक्रय पत्र की मूल प्रति नही है न ही उसके बारे में कभी किसी स्थान पर कोई संव्यवहार किया गया है। \हमारी उक्त भूमि पर कूटरचित दस्तावेज के आधार पर कब्जा व नामांतरण कराने का प्रयास करने वाले घनश्याम गुलहरे, प्रशांत गुलहरे व उनके समस्त परिवार के सदस्य के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध करने की कृपा करें। कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
पु.उ.म.नि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जयसवाल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू थाना प्रभारी सरकण्डा उत्तम साहू के द्वारा प्रकरण के आरोपीयों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर विक्रय विलेख का परीक्षण कराने पर कूटरचित दस्तावेज होना पाये जाने पर प्रकरण के फरार आरोपी स्वाति गुप्ता पति प्रतिक गुप्ता उम्र 37 साल निवासी नुसरतपुरा पोस्ट आफिस गली गाजियाबाद थाना सिटी कोतवाली गाजियाबाद उ०प्र० के गिर० हेतू टीम गठीत कर पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतू रवाना किया गया जो आरोपीया को नुसरतपुरा पोस्ट आफिस गली गाजियाबाद थाना सिटी कोतवाली गाजियाबाद से दिनांक 24/08/2022 को विधिवत् गिरफ्तार कर ट्राजिट रिमाण्ड पर लाकर माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में- थाना प्रभारी सरकण्डा निरी० उत्तम साहू, उनि मनोज पटेल,, प्र0आर0 817 विनोद यादव, आर0 1404 तदबीर सिंग, म0आर0 116 प्रेम कुमारी थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized15 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
