कोरोना
छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी सहायिका संघ की प्रांताध्यक्ष सरिता पाठक ने किया सीएम भूपेश पर तीखा हमला
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य में भूपेश सरकार की नीतियों से परेशान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है।
छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी सहायिका संघ की प्रांताध्यक्ष, सरिता पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मितानिनों को देवी का दर्जा दिया जाता रहा है और समस्या के घड़ी में जूझ रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए शाबासी जैसा शब्द भी मुंह पर नहीं लाया गया।
उन्होंने कहा कि शायद हमारे मुखिया जी को ये भी पता नहीं है की आंगनबाड़ी की वजह से ही आप की हर योजना सफल होती है। अगर हम लोग काम नही करते हैं तो हर डियूटी से हम लोगों को मुक्त्त कर दो, सिर्फ आंगनबाड़ी सचालन हम करेंगे। आपका इस तरह ब्यवहार बहुत कष्ट प्रद है। मां-मौसी वाली बात आ गई यहां पर।
राज्य में कोरोना आपातकाल की परिस्थितियों में शासन-प्रशासन की नीतियों परेशान छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी सहायिका संघ की प्रांताध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी आप से ऐसी उम्मीद नहीं थी। आज इस कोविड-19 की डियूटी करते हुए हमारी कार्यकर्ता सहायिका बहनों का घर भी उजड़ गया है। किसी का पति, तो कोई स्वयं, किसी का बेटा तो किसी का पूरा घर। उसके बाद भी शाबाशी के शब्द नहीँ। यह हम सब के लिए दुभार्ग्य की बात है।
कोरोना
छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल
रायपुर। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।
कोरोना
पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।
कोरोना
Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज
Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।
-
Uncategorized4 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized6 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized1 day ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized2 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…



