Connect with us

छत्तीसगढ़

अक्षय कुमार छत्तीसगढ़ में करेंगे अपनी नई फिल्म की शूटिंग

Published

on

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एक बड़ी फिल्म शूट होने जा रही है. बड़े पर्दे पर छत्तीसगढ़ की खूबसूरती देशभर को देखने को मिलेगा. बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे है. फिल्म की शूटिंग रायगढ़ (Raigarh) जिले में किया जाएगा. इस दौरान अक्षय कुमार एक सप्ताह तक रायगढ़ में ही रहेंगे. राज्य में पहली बार किसी बड़े स्टार की फिल्म शूट होने जा रही है.

2 अक्टूबर को अक्षय कुमार आएंगे छत्तीसगढ़
दरअसल साउथ के सिंघम सूर्या की सुपरहिट फिल्म सोरारई पोटरु का हिंदी रीमेक बनाया जा रहा है. इसमें बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस राधिका मदान नजर आने वाली है. इस फिल्म का रीमेक भी सोरारई पोटरु फिल्म की डायरेक्टर सुधा कोंगारा ही करेंगी. ये फिल्म सोराराई पोटरू एयर डेक्कन के फाउंडर कैप्टन जी आर गोपीनाथ और सुधा कोंगारा प्रसाद की जिंदगी से प्रेरित है. इनकी कहानी से अक्षय कुमार काफी प्रभावित हुए है. इस फिल्म को विक्रम मल्होत्रा की एबंडेंटिया इंटरटेनमेंट और सूर्या की डी 2 इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है. वहीं फिल्म के स्पेशल अपीयरेंस में सूर्या भी नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें   अब घर बैठे बनेगा PAN कार्ड! राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने दी नई सौगात

सूर्या की फिल्म का हिंदी रीमेक बनाई जा रही
इस फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में होगी. इसके लिए 2 अक्टूबर को बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे है. करीब एक सप्ताह तक रायगढ़ जिले में अक्षय कुमार शूटिंग में रहेंगे. इससे पहले फिल्म की डायरेक्टर 9 से 10 सितंबर को लोकेशन रेकी के लिए छत्तीसगढ़ आ रही है. वहीं एक महीने पहले ही फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने लोकेशन देख लिया है. अब फिल्म की डायरेक्टर लोकेशन फाइनल करेंगी.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सुखा पेड़ बना जीव का काल! नेशनल हाईवे पर लोगो की जान को खतरा, लोग परेशान… मौन प्रशाशन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : जो सक्षम नहीं वह भी न्याय से वंचित न रहे, यह सरकार की जिम्मेदारी- चीफ जस्टिस गोस्वामी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   BREAKING: वैष्णो देवी भवन के पास लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending