छत्तीसगढ़
CG : महिला मोर्चा ने घेरा शराब दुकान, याद दिलाया सरकार को चुनावी वादा
डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में पूर्ण शराब बंदी को लेकर शराब दुकान का घेराव किया गया। मंगलवार को जिला भाजपा महिला मोर्चा, शहर महिला मोर्चा, भाजपा मंडल और युवा मोर्चा के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत कटली स्थित अंग्रेजी और देशी शराब दुकान को घेरा। सभी प्रदर्शनकारी शराब दुकान के सामने रोड में एकत्रित हुए और राज्य सरकार के खिलाफ अनेक नारे बुलंद करते हुए शराब दुकान पहुंचे। प्रदर्शनकारी यहां शराब दुकान बंद करवाते, लेकिन उसके पहले ही दुकान में कार्यरत कर्मचारियों ने दुकान का शटर बंद कर दिया था।
सरकार को जगाने का प्रयास कर रही महिला मोर्चा
जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष किरण साहू, शहर अध्यक्ष सविता दरगढ़ सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कहा कि सत्ता में आने के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं से हाथों में गंगाजल लेकर पूर्ण शराब बंदी की कसम खाई थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद पूर्ण शराब बंदी तो दूर बल्कि जगह-जगह शराब की अतिरिक्त दुकानें खोलकर बेचने का कार्य किया जा रहा है। यही नहीं शराब के सेवन से महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर सरकार का लगाम नहीं है। इसलिए प्रदेश स्तर पर महिला मोर्चा की ओर से शासन-प्रशासन को जगाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों से ज्यादा शराब प्रेमियों की भीड़
वहीं शराब दुकान का घेराव करने आए भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में दोनों की संख्या कम नजर आई, फिर चाहे वह किसी भी मोर्चे की बात हो। कहीं ना कहीं वह कहावत चरितार्थ होती नजर आई कि उगते सूरज को हर कोई सलाम करता है। क्योंकि भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से ज्यादा शराब प्रेमियों की भीड़ नजर आई। इधर घेराव की सूचना पर पुलिस भी मुस्तैदी से तैयार थी और राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार और पटवारी भी मौजूद थे। देखिए वीडियो-
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized38 minutes ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
