Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: झूले में मस्ती करना पड़ा भारी! फटा सिर, हालत गंभीर… जानिए पूरा मामला

Published

on

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में गणपति मेले में सेल्फी लेते के चक्कर में एक युवक ब्रेक डांस झूले से गिर गया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक का सिर फट गया है, उसके शरीर में कई जगह पर गंभीर चोटें आई हैं। 

गणेश देखने युवक दोस्तों के साथ रायपुर से भिलाई गया था

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के तेलीबांधा निवासी 29 वर्षीय विनय तुलानी गुरुवार को अपने दो दोस्तों के साथ गणेश देखने भिलाई गया था। भिलाई के सेक्टर-1 स्थित गणपति मेले में रात 12-1 बजे के बीच वह ब्रेक डांस झूला झूलने के लिए गया। वहां जैसे ही झूला शुरू हुआ वह सेफ्टी लॉक खोलकर खड़ा हो गया और सेल्फी लेने लगा। झूला तेज होते ही झटके लगने से वह गिर गया और उसके सिर, हाथ और पैर में काफी चोटें आई।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: सर्पदंश के दर्द से तड़प रहा था बच्चा, फिर...

ब्रेक डांस झूला शुरू होते ही लॉक खोलकर खड़ा हो गया युवक

वहीं गणेश उत्सव समिति के महासचिव धन्नू मिश्रा ने बताया कि उन्होंने ब्रेक डांस झूले वाले से घटना के बारे में जानकारी ली। उसने बताया कि युवक शराब के नशे में था। ब्रेक डांस झूला शुरू होते ही वह लॉक खोलकर खड़ा हो गया, जिसकी वजह से वह गिर गया और सिर पर गहरी चोट लगी है। हादसे के बाद 112 को फोन किया गया। फिर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शराब के नशे में झूले में चढ़ा

यह भी पढ़ें   नक्सलियों ने लगाए बैनर और फेंके पर्चे, भाजपा नेता की हत्या की ली जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि घायल युवक विनय तुलानी शराब के नशे में था। उसे एक बार झूले वाले ने झूले से उतारा भी था। इसके बाद युवक जिद करके ब्रेक डांस झूले में दूसरी बार चढ़ा और दुर्घटना हो गई। ऐसे में झूले वाले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा होता है। यदि युवक नशे में था और एक बार उसे झूलने से मना किया गया तो दूसरी बार क्यों चढ़ने दिया गया। एक नशे की हालत में पहुंचा युवक इतनी जिद कैसे कर सकता है कि समिति वाले उसकी जान जोखिम में डालकर झूलने की अनुमित दे दें।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुफ्त एंबुलेंस के लिए मांगे 8 हजार, पिता के पास नहीं थे पैसे तो झोले में डालकर ले गया मासूम की लाश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   महिला मड़ई: चलो संगी मड़ई में खाबो मिलेट के डोसा... महिलाओं में दिखी स्वावलंबन की झलक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending