Connect with us

छत्तीसगढ़

इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट 19 से 28 सितंबर तक रायपुर में, 15 देशों के 500 से भी ज्यादा खिलाड़ी आयेंगे

Published

on

रायपुर| छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विजयी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी से पुरुस्कृत किया जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रेरणा और मार्गदर्शन से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस आयोजन से शतरंज खेल को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेलप्रतिभा के प्रदर्शन के लिए अवसर भी मिलेगा।


राजधानी रायपुर में 19 सितंबर से 28 सितंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में विश्व के 15 देशों के 500 से भी ज्यादा शतरंज के खिलाड़ी 100 से अधिक अनुभवी मास्टर्स के मार्गदर्शन में हिस्सा लेंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में अलग अलग देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे। जिनमें अब तक रसिया, उक्रेन, जॉर्जिया, यू एस ए, काजिकस्तान, मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे व नेपाल सहित 15 देशों से भाग लेने वाले खिलाड़ियों का पंजीयन हो चुका है। इस टूर्नामेंट से देश, प्रदेश के रेटेड खिलाडियों को अपनी रेटिंग सुधारने, जी एम व आई एम नॉर्म एवं टाइटल प्राप्त करने का अवसर भी उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : फसल बीमा संबंधी शिकायतों के लिए पोर्टल प्रारंभ


इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर विजेता ट्रॉफी दी जायेगी, इसके अलावा नगद राशि भी दी जायेगी। यह टूर्नामेंट दो कैटेगरी मास्टर्स और चौलेंजर्स के रूप में होगा, इसमें मास्टर्स कैटेगरी में 23 लाख रुपये, ट्रॉफी और चौलेंजर्स कैटेगरी में 12 लाख रुपये एवं ट्रॉफी पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को सम्मान स्वरूप प्रदान किए जायेंगे। इस टूर्नामेंट से जुड़े 50 गेम्स का लाइव प्रसारण विश्व स्तर पर किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक लोग इस टूर्नामेंट को देख सकें।

चेस टूर्नामेंट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजन देश में बहुत कम होते हैं, इस टूर्नामेंट में विभिन्न देशों के हाई रेटेड खिलाड़ी एक प्लेटफॉर्म में खेल का प्रदर्शन करेंगे। ऐसे आयोजनों के अभाव के कारण खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय उपाधि प्राप्त करने के लिए कठिनाई होती है और उन्हे यूरोपीय देशों में जाना पड़ता है। खिलाड़ियों को इस दौरान आर्थिक और मानसिक रूप से अनेकों परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। यह आयोजन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के लिए किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में मिले 28 मरीज, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता


इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में शामिल होने 6 ग्रैंडमास्टर्स,17 इंटरनेशनल मास्टर्स, 02 वीमेन ग्रैंडमास्टर्स, 08 वीमेन इंटरनेशनल मास्टर्स , 05 फीडे मास्टर्स एवं 200 ईलो रेटेड खिलाड़ी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, इस टूर्नामेंट में और भी खिलाड़ियों के आने की संभावना है। इस टूर्नामेंट के मास्टर्स कैटेगरी की स्पर्धा होटल ग्रेंड इम्पीरिया एवं चौलेंजर्स कैटेगरी की स्पर्धा वीआईपी रोड स्थित शगुन फॉर्म में होगी, जिसे 10 चरणों में कराया जायेगा और हर दिन 1 मैच अपरान्ह 3 बजे से खेला जायेगा। वहीं चौलेंजर्स का मुकाबला शगुन फार्म में प्रति दिन दो-दो चरणों में सुबह 9 बजे एवं अपरान्ह 3 बजे से खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट में अलग-अलग राज्यों के अनुभवी निर्णायक शामिल होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Lok Sabha Election: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की नई मुश्किल, चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं प्रदेश के दिग्गज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अब इंडियन क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच श्रीधर ने रोनाल्डो-कोक सीन रीक्रिएट कर ली मौज, मजेदार वीडियो वायरल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Petrol-Diesel price: रायपुर में पेट्रोल के दाम ने मारा शतक, जबरदस्त उछाल के साथ रिकॉर्ड स्तर पर रेट
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending