छत्तीसगढ़
रंगारंग एवं भव्य शुभारंभ यातायात जागरूकता सप्ताह एवं रूबरू मेला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर द्वारा बिलासपुर की जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं सामुदायिक पुलिस के तहत पुलिस व अर्ध सैन्य बल की कार्यप्रणाली एवं उनकी अन्य गतिविधियों की जानकारी आम जनता को दिए जाने हेतु “पुलिस मेला रूबरू” (एक दिवसीय) एवं यातायात जागरूकता सप्ताह दोनों की कार्यक्रम का रंगारंग एवं भव्य शुभारंभ स्थानीय पुलिस मैदान बिलासपुर में किया गया।
इस अवसर पर रविवार प्रातः 10:00 बजे से पुलिस सीआरपीएफ नगर सेना , सी ए एफ, आर पी एफ , सामाजिक संस्थाओं के सदस्य,महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं कार्यक्रम अधिकारी सहित एनसीसी के सीनियर डिविजन केडेडस तथा कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्यों की एक विशाल जन जागरूकता “हेलमेट रैली” स्थानीय अरपा रिवर व्यू से प्रारंभ किया गया।जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, श्रीमती पारुल माथुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो कि नगर भ्रमण कर दुपहिया चालकों के लिए “हेलमेट की अनिवार्यता का संदेश” हेतु पुलिस परेड मैदान में पहुंचकर समाप्त हुआ एवं फ़ीता काटकर पुलिस मेला रूबरू का उद्घाटन किया गया।
इस प्रकार दिनांक 18 सितंबर 2022 को यातायात “जागरूकता सप्ताह” एवं “पुलिस मेला रूबरू” का विधिवत शुभारंभ हुआ।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय डॉ0 संजय अलंग, संभागायुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता रतनलाल डांगी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर तथा विशिष्ट अतिथि आई0जी0पी0 आर0पी0एफ, आनंद सिन्हा एवं डी0आई0जी0, सी0आर0पी0एफ लक्ष्मी नारायण मिश्रा जी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में यातायात पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित बघेल ने यातायात जागरूकता सप्ताह के दैनिक कार्यक्रमों प्रतियोगिताओं जनहित में लगाए जा रहे विभिन्न केम्प की जानकारी दी। इसके उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर जी ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों एवं कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों की उपस्थिति पर अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि- इतने अलग-अलग विभागों के अधिकारी एवं आगंतुक आज के इस कार्यक्रम में शामिल हुए जिसमें सीआरपीएफ, आरपीएफ ,सीएएफ, फॉरेंसिक, जेल विभाग आईयूसीएडब्ल्यू , नगर सेना एनसीसी,यातायात पुलिस, जिला पुलिस बल जो अपने आपसी समन्वय को दर्शाता है, उन्होंने रूबरू मेले के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इस आयोजन से आम जनता को हमारे पुलिस की विभिन्न शाखाओं को जानने का अवसर प्राप्त होगा उनसे हम सीधे संवाद कर सकते हैं “पुलिस का कार्य सज्जनों की सुरक्षा एवं दुर्जननों का विनाश करना है” समाज में शांति तभी होगी जब हम सब पुलिस से कदम से कदम मिलाकर चलें।
इसी प्रकार सम्मानीय अतिथियों द्वारा भी अपने उद्बोधन भाषण में इस कार्यक्रम आयोजन के महत्व को दर्शाते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
“सामुदायिक पुलिसिंग” के तहत रूबरू पुलिस मेला में बिलासपुर पुलिस सहित, यातायात पुलिस, पुलिस विभाग से जुड़ी हुई विभिन्न जानकारी दिए जाने के साथ-साथ, अर्धसैनिक बल, सी0आर0पी0एफ0,सी0ए0 एफ़,आर0पी0एफ0, साइबर जागरूकता, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकारियों की जानकारी के साथ यातायात जागरूकता, हथियारों की जानकारी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा साक्ष्य संकलन की विधि की जानकारी । इसी प्रकार जेल विभाग तथा नगर सेना द्वारा अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी दिए जाने तथा लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस वाहनों के जनरल इंश्योरेंस का महत्व एवं वाहनों से धुंआ उत्सर्जन के मानको की जानकारी रूबरू मेले के माध्यम से बिलासपुर शहर वासियों को विभिन्न स्टालों के माध्यम से दी गई।
साथ ही रूबरू मेले में बच्चों के आकर्षण हेतु विभिन्न मनोरंजक खेल एवं स्वादिष्ट व्यंजन भी स्टाल के माध्यम से उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य एवं गायन का आयोजन भी किया गया।
रूबरू पुलिस मेला में बनाए गए पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के अलग-अलग स्टाल के माध्यम से लोगों को प्रत्यक्ष रूप से जानकारी दी गई,
➖सी0आर0पी0एफ0 की जानकारी- बल संरचना, गठन केंद्र, प्रशिक्षण कार्यप्रणाली कोबरा बटालियन तथा अन्य पुलिसिंग एवं अन्य सामुदायिक पुलिसिंग व हथियारों की जानकारी।
➖आर0पी0एफ0- संरचना, इस्तेमाल में लायी जाने वाली नयी तकनीकें, बम डिस्पोज़ल व बैगेज सकेनर,डॉग स्कॉड,रेल सम्पति की सुरक्षा
➖विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनता को प्राप्त विधिक सेवा व अधिकारो एवं कानूनों की जानकारी
➖ नगर सेना- अग्नि शमन के प्रकारों की प्रदर्शिनी व उनका डेमो।एस॰डी॰आर॰एफ॰ द्वारा आपदा प्रबंधन की जानकारी
➖ 2री बटालीयन सकरी – संगठन की जानकारी,प्रशिक्षण व नक्सल गतिविधि में भूमिका साथ ही हथियारों की जानकारी व उनके कार्यक्षेत्र
➖ ACCU- साइबर जागरूकता, नक़ली व असली नोट की जानकारी, साइबर सुरक्षा,
➖ ज़िला पुलिस बल- पुलिस बल इकाइ के उपलब्ध हथियार, रखरखाव प्रशिक्षण तथा कानून व्यवस्था की स्थिति में उपयोग
➖ महिला सुरक्षा- महिलाओं के अधिकारो की जानकारी, अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी, महिला सम्बन्धी अपराधों से अवगत कराना व पंप्लेट बाँटना
➖यातायात पुलिस- ट्राफ़िक के आधुनिक उपकरण प्रयोग विधि एवं ड्यूटी दौरान में उपयोग तथा स्कूलों द्वारा सुगम सुरक्षित यातायात मॉडल के माध्यम से ट्राफ़िक जागरूकता एवं नयी तकनीकों का प्रदर्शन
➖ एफ़॰एस॰एल॰- कार्यवाहियों का विवरण, ब्राउन शुगर, गंजा, नशीले पदार्थों का विवरण एवं विश्लेषण,
➖ fingerprint की तकनीक व उनका प्रदर्शन , क्राइम सीन से साक्ष्यों संकलन
➖ एन॰सी॰सी॰ की इकाई का विवरण व उनके कार्यों का प्रदर्शन
➖ केंद्रीय जेल-जेल क़ैदियों द्वारा बनाई गयी सामग्रियों प्रदर्शन, फ़र्नीचर, कपड़े, मिट्टी की सामग्रियोंके बारे में जानकारी सम्बंधित विभाग द्वारा दी गई।
➖खान-पान
केंद्रीय जेल की आस्था मुंगोड़ी सेंटर ,गढकलेवा वदिव्यंगो का पकोड़ा व मटर चाट, गुलगुला भजिया ,वृद्धाश्रम संस्था का पकोड़ा, बड़ा, पिंक लाइन ऑटो- पकोड़ा, गुपचुप, चाट, ख़्वाब वेल्फ़ेयर फ़ाउंडेशन- सलोनी, चकली, सैंड्विच, पास्ता, मैगी, नूडल पुलिस परिवार- केक, पेस्ट्री, मोमोस, अंकुरित चाट
➖ खेल- शूटिंग गेम, रिंग निशाना लगाना बास्केटबॉल, झूला , कार राइड
➖ सेल्फ़ी पाइंट, पुलिस वर्दी me cut out
मेले का मुख्य आकर्षण पुलिस का स्टाल खानपान एवं बच्चों का मनोरंजन रहा व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा,जहां लोगों ने स्वस्थ मनोरंजन, खानपान के साथ पुलिस के विभिन्न शाखाओं की जानकारी प्राप्त की बच्चों में मनोरंजन वह मेले को लेकर काफी हर्ष होने से नगर वासियों में इस आयोजन की काफी प्रशंसा की।
इसी कड़ी में 19 सितंबर को ट्रक ट्रेलर भारी वाहनों का चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण सीपत रोड में मित्तल पेट्रोल पंप पर यातायात पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से किया जाएगा।यातायात जागरूकता सप्ताह में प्रत्येक दिन विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन उपरांत 24 सितम्बर को समापन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: गोवर्धन पूजा पर रहेगा सामान्य अवकाश, शासन ने बदला पुराना आदेश
-
Uncategorized3 days agoछत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन
-
Uncategorized2 days agoदीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, अमित शाह करेंगे राशि ट्रांसफर
-
Uncategorized7 days agoभाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
-
Uncategorized5 days agoपीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी जीत की बधाई, कहा- ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे
-
Uncategorized20 hours agoAmit Shah in Hyderabad: राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- असली संसद में कभी PM नहीं बन पाएंगे
